{"_id":"5bc8bac8bdec2269612ac0dc","slug":"51539881672-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ने की मंडियों की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज के सीनियर कप्तान पुलिस जसप्रीत सिंह सिद्धू ने जिला बरनाला, संगरूर और पटियाला में पड़ती मंडियों में किसानों को धान की खरीद संबंधी एजेंसियों की तरफ से आ रही समस्याओं को चेक करने के लिए टीमें गठित करके भेजीं। इन समस्याओं में खास तौर से धान की लिफ्टिंग, तौल और अदायगी बगैरह शामिल हैं। इन टीमों में एक एसपी, दो डीएसपी और छह इंस्पेक्टरों समेत टेक्निकल टीम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विजिलेंस ब्यूरो टीमों ने डीएफएससी पटियाला, नाप तोल इंस्पेक्टर, खरीद एजेंसियों के नुमाइंदों, मंडी बोर्ड के सेक्रेटरी और मंडी एसोसिएशन के प्रधान को साथ लेकर पटियाला की सरहिंद रोड में अनाज मंडी की चेकिंग की। साथ ही किसानों की मुश्किलों व समस्याओं को जाना। इस दौरान किसानों ने बताया कि बोली का समय शाम चार बजे की जगह बाद दोपहर तीन बजे तय किया जाए। रेट संबंधी भी डिस्पले बोर्ड लगाए जाएं, जिन पर लेबर रेट और आढ़तिया की ओर से लिए जाते अन्य खर्चें दर्शाए जाएं।
मछली बाजार की चेकिंग
पटियाला। मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत मछली पालन विभाग की ओर से शहर के मछली बेचने वाले स्थानों की औचक चेकिंग की गई। मुख्य कार्यकारी अफसर पवन कुमार ने बताया कि मछली बाजार की चेकिंग के लिए विशेष टेक्निकल टीम का गठन किया गया था। उन्होंने मछली मार्केट के नजदीक कचहरियों, मछली मार्केट सन्नौरी अड्डा, मछली मार्केट मथुरा कालोनी में चेकिंग की। इस दौरान कुल 13 दुकानों के सैंपलों की जांच की गई और हर दुकान से तीन से चार सैंपल लिए गए हैं। जांच के दौरान पाया गया कि मछलियां बेचने योग्य हैं।