{"_id":"688f6f4088f72d7d130177a3","slug":"40-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-him-to-america-distressed-youth-swallowed-poisonous-substance-patiala-news-c-284-1-ptl1001-9026-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी, परेशान युवक ने जहरीली पदार्थ निगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी, परेशान युवक ने जहरीली पदार्थ निगला
विज्ञापन
-पुलिस ने एजेंट, उसके पिता व पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया, गिरफ्तारी नहीं
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी से परेशान युवक की ओर से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक लुधियाना डीएमसी में दाखिल है जहां फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। थाना सदर पटियाला पुलिस ने मामले में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले आरोपी ट्रैवल एजेंट गुरपाल सिंह, उसके पिता हाकम सिंह व पत्नी रीना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित 26 साल का अमृत सिंह निवासी गांव डंडोआ जिला पटियाला है। मामले के जांच अधिकारी थाना सदर से एएसआई गुरबाज सिंह के मुताबिक आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीडित के भाई हरमन सिंह की ओर से दी शिकायत के मुताबिक खेतीबाड़ी करने वाले अमृत सिंह आरोपी ट्रैवल एजेंट को एक शादी समारोह में मिला था। आरोपी ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा दिया। पहले उसे जुलाई 2022 में सर्बिया भेजा जहां से अमृत सिंह पैदल आस्ट्रिया में दाखिल हुआ। इसके बाद उसे कईं महीनों तक इटली व स्पेन में रखा। आरोप है कि एजेंट इस बीच युवक के घर आता रहा और पैसे ले जाता रहा। आरोपी ने करीब 40 लाख रुपये युवक के परिवार से ले लिए। इसके बाद एजेंट ने जाली पासपोर्ट बनाकर अमृत सिंह को यूरोप में दाखिल कराया लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। करीब एक महीना जेल में रहने के बाद फरवरी 2023 में अमृत सिंह वापस देश लौटा। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत करके इंसाफ की मांग की। इसी बीच एजेंटों की ठगी से परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल दाखिल कराया गया। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।