{"_id":"5ac7a3714f1c1bce618b5c83","slug":"181523032945-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद ऐंजसियों की ओर से खरीदी गेंहू की लिफटिंग राजपुरा से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद ऐंजसियों की ओर से खरीदी गेंहू की लिफटिंग राजपुरा से शुरू
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
अनाज मंडियों से लिफ्टिंग का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ है। डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने बताया कि गेहूं खरीद की सारी प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद नजर रखे हुए हैं, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। डीसी ने बताया कि गेहूं की फसल की लिफ्टिंग सही ढंग से करवाने के लिए एसडीएम की अगुवाई में हर मंडी से दो-दो अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनमें पुलिस, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ, खेतीबाड़ी अधिकारी और ईओ भी शामिल हैं। उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप के साथ जोड़ कर सारे प्रबंधों की जानकारी रखी जाएगी। खरीद केंद्र में फसल बेचने आने वाले किसानों को किसी किस्म की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि मंडियों में अपनी फसल पूरी तरह से सुखा कर लाएं। इस दौरान एसडीएम राजपुरा संजीव कुमार, डीएफएससी नरिंदर सिंह, सैक्ट्री मार्केट कमेटी गुरिंदरपाल सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह लाडा सहित अन्य मौजूद थे।