फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   कौंसिल मीटिंग में 50 करोड़ 47 लाख का बजट पास

कौंसिल मीटिंग में 50 करोड़ 47 लाख का बजट पास

Wed, 28 Mar 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
कौंसिल मीटिंग में 50 करोड़ 47 लाख का बजट पास
राजपुर काउंसिल का 50 करोड़ 47 लाख का बजट पास
विज्ञापन

उप प्रधान अनमदीप सिंह नागी की अगुवाई में हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
नगर काउंसिल की मीटिंग बुधवार को उप प्रधान अनमदीप सिंह नागी की अगुवाई में हुई। थोड़ी तकरार के बाद वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 50 करोड़ 47 लाख रुपये का बजट पास किया गया।
मीटिंग में शुरू होने से पूर्व अकाली दल के जसबीर सिंह जस्सी ने कहा कि उसके एरिया में दो बार इस्टीमेट बन चुके हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी तरह की गलती न हो सके। भाजपा के मनदीप सिंह राणा ने कहा कि शहर में नक्शों की फीस कम करने के लिए मीटिंग में प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद भी रेट कम नही किए गए। उप प्रधान अमनदीप सिंह ने बताया कि उक्त मांग को विभाग ने मानने से मना कर दिया है। भाजपा के पवन मुखीजा ने कहा कि उसके वार्ड में कामों के लाखों रुपये के इस्टीमेट पास हुए काफी समय बीत चुका हैं। इसके बाद भी काम के टेंडर नहीं हुए। गौशाला पार्क में होने वाले वर्क आर्डर भी जारी होने के बाद काम शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

बैठक में में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 50 करोड़ 47 लाख रुपये का बजट पास किया गया। इसमें काउंसिल को जीएसटी से 25 करोड़, म्यूनिसिपल टैक्स से एक करोड़, एडीशनल एक्साइज ड्यूटी से 2 करोड़ 50 लाख, प्रापर्टी टैक्स से 2 करोड़ 50 लाख, रैंट व तहबाजारी से एक करोड़, लाइसेंस से फीस 35 लाख, बिल्डिंग फीस 1 करोड़ 25 लाख, अन्य साधन से 81 लाख रुपये की आमदनी होने की संभावना है। इसके अलावा 24 करोड़ 15 लाख, कंटनेसी दो करोड़, विकास कामों पर 21 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। इस दौरान नगर काउंसिल के नवनियुक्त प्रधान नरिंद्र शास्त्री, सिमरनजीत सिंह बिल्ला, शांति सपरा, विपन कुमार, अरविंद्रपाल सिंह राजू, करनवीर सिंह कंग, गुरिंद्रपाल सिंह जोगा, रूबी रानी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पार्षद से कांग्रेस नेता की तकरार
मीटिंग के दौरान कांग्रेस महिला पार्षद के पति व कांग्रेस नेता, भाजपा पार्षद पवन मुखीजा से उलझ गए। बी-बचाव कर मामले को शांत करवाया गया। वहीं पवन मुखीजा ने कहा कि जब वह अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर बोलने लगा तो कांग्रेस नेता उनसे उलझ गए और बाद में देखने की धमकियां देने लगे। इस संबंध कांग्रेस नेता से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed