फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   अध्यापकों का धरना

अध्यापकों का धरना

Mon, 09 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अध्यापकों का धरना
गुस्साए अध्यापकों ने घेरा डीईओ ऑफिस
विज्ञापन

पढ़ो पंजाब प्रोजेक्ट और हर तरह के गैर शिक्षण काम का विरोध किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
जिले की विभिन्न अध्यापक यूनियनों की ओर से बनाए गए सरकारी स्कूल शिक्षा बचाओ मंच ने सोमवार को डीईओ के दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। मौके पर पढ़ो पंजाब प्रोजेक्ट का विरोध भी किया गया। साथ ही अध्यापकों से कराए जा रहे हर तरह के गैर शिक्षण कार्यों पर भी आपत्ति जताई गई।

अध्यापक यूनियनों के नुमाइंदों ने कहा कि सरकार व सरकार की चापलूस अफसरशाही अपनी हरकतों से बाज आ जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले अध्यापकों को परेशान किया जा रहा है। गुस्साए अध्यापकों ने पढ़ो पंजाब प्रोजेक्ट और चापलूस अधिकारियों का पुतला भी फूंका। साथ ही मांग की कि गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई कर रहे अधिकारियों को सारी स्थिति साफ करने को कहा जाए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी जतिंदरपाल सिंह ने भरोसा दिलाया कि पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर के साथ संबंधित मुद्दे पर बैठक कराई जाएगी। मौके पर धरने में अध्यापक नेताओं सतवीर रौनी, निरभै, बिक्रमदीप भुल्लर, रणबीर सिंह, कुलदीप भीखी, जगबीर सिंह, भरपूर सिंगला आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed