फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने किया सुसाइड

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने किया सुसाइड

Fri, 10 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने किया सुसाइड
आर्थिक तंगी से दुखी व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
शहर के रणजीत नगर इलाके में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक पगार कम होने से आर्थिक तंगी में मानसिक परेशान था। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया था।

जांच अधिकारी थाना त्रिपड़ी के एएसआई जतिंदर कुमार ने बताया कि रणजीत नगर वासी जतिंदर सिंह (38) ने शुक्रवार शाम अपने घर के बाथरूम में शावर वाली टूटी से लटक कर जान दे दी। उस समय उसकी पत्नी किसी काम से घर के ऊपरी हिस्से में गई थी। जैसे ही वह नीचे उतरी, तो पति को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर तलाश की। पति की लाश बाथरूम में लटकते देखकर हैरान रह गई। पुलिस के मुताबिक जतिंदर सिंह किसी प्राइवेट दुकान पर काम करता था। सैलरी अधिक न होने से आर्थिक तंगी के चलते वह काफी परेशान रहता था। इसके चलते उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed