फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   14 percent less rain in Punjab

Patiala News: पंजाब में अगस्त में अब तक सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश, अब दो दिन का अलर्ट

Mon, 05 Aug 2024 09:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
14 percent less rain in Punjab
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में अगस्त के पहले सप्ताह में भी मानसून कमजोर ही रह रहा है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 1 से पांच अगस्त तक पंजाब में सामान्य के मुकाबले 14 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 32.9 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 28.4 एमएम ही बारिश हुई है।
पंजाब के 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश रही है। इनमें बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, मोहाली व एसबीएस नगर शामिल हैं। इससे पहले पिछले महीने जुलाई में भी बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई थी। सोमवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 36.4 डिग्री का तापमान रूपनगर का दर्ज किया गया। तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक बना है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री, लुधियाना का 34.4, पटियाला का 35.3, पठानकोट का 33.9, बठिंडा का 36.1, गुरदासपुर का 35.5, एसबीएस नगर का 34.7, बरनाला का 34.4, फिरोजपुर का 34.5, जालंधर का 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 28.1, लुधियाना का 28.0, पटियाला का 28.3, पठानकोट का 25.9, बठिंडा का 30.3, बरनाला का 28.9 और जालंधर का 28.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed