{"_id":"5acb98e74f1c1bcf6a8b4971","slug":"121523292391-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गेहूं को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गेहूं को नुकसान
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
समाना समेत कई मंडियों में बारिश के पानी में डूबा गेहूं
मंडियों में गेहूं खरीद के प्रबंधों को लेकर प्रशासन के दावों की पोल खुली
किसानों ने नुकसान का सरकार से मुआवजा मांगा
कहा, मंडियों में खरीद धीमी, बारदाने का भी कोई प्रबंध नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सोमवार तड़के हुई बारिश ने सरकार व प्रशासन के मंडियों में गेहूं खरीद के लिए किए प्रबंधों की पोल खोल कर रख दी। समाना समेत कई मंडियों में फड़ों पर ढेरी की गई गेहूं बरसाती पानी में डूब गई। सीएम के अपने होमटाउन पटियाला में सरहंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में गेहूं की बोरियां बरसाती पानी में भीग गईं। हताश किसानों ने सरकार से गेहूं को हुए इस नुकसान के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।
सोमवार तड़के हुई बारिश से समाना की मुख्य अनाज मंडी में किसानों की ओर से बेचने के लिए लाई गेहूं फड़ों पर इकट्ठे हुए पानी में डूब गई। हैरानी की बात यह रही कि मार्केट कमेटी समाना ने किसानों की फसलों को बरसाती पानी से बचाने का कोई प्रबंध नहीं किया। किसानों ने खुद ही जेसीबी मशीन मंगवा कर बरसाती पानी निकालने की कोशिश की। अनाज मंडी के कुछ आढ़तियों ने आरोप लगाया कि बार-बार कहने के बावजूद मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने बरसाती पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया। आढ़तियों ने बताया कि मंडी के कुछ फड़ों का लेबल नीचा है, जिस कारण इन फड़ों पर बरसाती पानी इकट्ठा हो जाता है। किसान मेजर सिंह, हजूर सिंह ने इसे सरकार व अधिकारियों की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें फसलों को हुए इस नुकसान का मुआवजा दे। समाना समेत और भी कई मंडियों में फड़ों पर ढेरी की गेहूं बरसाती पानी में डूब गया। किसानों ने बताया कि खरीद एजेंसियां गेहूं कम खरीद रही हैं। जिस कारण वह अपनी फसलें लेकर मंडियों में रहने को मजबूर हैं। ऊपर से बारिश ने उनका काफी नुकसान कर दिया। किसानों ने मंडियों में बारदाने का प्रबंध न होने की भी बात कही। उधर, पटियाला की सरहंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में भी बारिश कारण गेहूं की बोरियां पानी में भीग गईं। हालांकि इस मंडी में शेड तो हैं, लेकिन लिफ्टिंग का काम धीमा होने के कारण शेडों के नीचे जगह कम है। जिससे यह नौबत आ गई। जिला मंडी अफसर जसविंदर धालीवाल ने माना कि समाना समेत कई मंडियों में बारिश के पानी से गेहूं को नुकसान हुआ है। पटियाला में भी बोरियां भीगने की बात मानी। मंडी अफसर ने कहा कि जल्द ही किसानों की सारी समस्याओं का हल किया जाएगा।