फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   शराब के ठेकों की नीलामी

शराब के ठेकों की नीलामी

Tue, 27 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शराब के ठेकों की नीलामी
देसी और अंग्रेजी ठेकों के लिए 53 जोन के ड्रा निकाले
विज्ञापन

2018-19 दौरान 239.93 करोड़ रुपये का मालिया हासिल होगा
37 लाख 20 हजार 167 प्रूफ लीटर देसी शराब, 12 लाख 71 हजार 500 प्रूफ लीटर अंग्रेजी शराब का कोटा अलाट
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाब की नई आबकारी नीति 2018-19 के तहत पटियाला जिले में शहरी व देहाती क्षेत्रों के 376 देसी व 239 अंग्रेजी शराब ठेकों (एल-14ए और एल-2) की रिटेल बिक्री के लिए 53 जोनों के ड्रा निकालने की प्रक्रिया सोमवार देर रात पूरी हो गई। एडीशनल आबकारी एवं कर कमिश्नर परनीत शेरगिल की विशेष निगरानी में सरहंद रोड स्थित एक निजी पैलेस में ड्रा निकालने की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से हुई।
सहायक आबकारी एवं कर कमिश्नर सुरिंदर गर्ग ने बताया कि इस बार जिले के देसी व अंग्रेजी ठेकों से करीब 239.92 करोड़ रुपये का मालिया तय किया गया था। उन्होंने बताया कि साल 2018-19 के लिए पटियाला जिले में 3720167 प्रूफ लीटर देसी शराब, 1271500 प्रूफ लीटर अंग्रेजी शराब और 1572562 बलक लीटर बियर का कोटा अलाट किया गया है। गर्ग ने बताया कि 59 में से 53 जोनों के ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई, जबकि नाभा आबकारी सर्कल के 10 जोनों में से केवल चार की ही नीलामी हो सकी, जबकि छह जोनों के ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया बकाया रह गई है। सफल रहे अलाटियों की ओर से मौके पर बनती 25 प्रतिशत रकम को नगद या डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन

गर्ग ने बताया कि इस बार जिले में देहाती व शहरी क्षेत्रों के सारे ठेकों के 59 जोन बनाए गए थे, जिनके लिए 309 आवेदन मैनुअल और 79 आवेदन बैंकों द्वारा प्राप्त हुए हैं। पटियाला के 28 जोनों के लिए 155 आवेदन आए थे, जबकि राजपुरा के 13 जोनों के लिए 103, नाभा के 10 जोनों के लिए 42, समाना के चार जोनों के लिए चार, पातड़ां के चार जोनों के लिए पांच आवेदन आए थे। जिनसे सरकार को 79 लाख 84 हजार रुपये का मालिया प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed