फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   बाल्मीकि सभा ने राजनितिक रंग देकर दलित समाज से जोडने पर किया विरोध प्रदर्शन

बाल्मीकि सभा ने राजनितिक रंग देकर दलित समाज से जोडने पर किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 31 Oct 2018 08:08 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
बाल्मीकि सभा ने राजनितिक रंग देकर दलित समाज से जोडने पर किया विरोध प्रदर्शन
दलित के नाम पर राजनिति करने वालों के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन

राजपुरा। जाली किताबें छपवाकर बेचने के खिलाफ दर्ज हुए केस को गलत रंग देकर राजनितिक लोगों की शह पर दलित समाज के साथ जोड़ने पर इलाके के वाल्मीकि समाज सभा ने मोर्चा खोलकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम राजपुरा व नायब तहसील दार को शिकायत पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है और गलत व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। वाल्मीकि समाज सभा प्रताप कालोनी के चेयरमैन राजकुमार गिल प्रधान अशोक कुमार बिट्टू ने बताया कि कुछ लोग जिनपर पहले ही नकली किताबें बेचने की एवज में केस दर्ज हैं, उन्होंने राजनीतिक लोगों की शह पर समाज को गुमराह किया जा रहा है। चेयरमैन गिल और प्रधान बिट्टू ने बताया कि यह बात सरासर गलत है, सच्चाई यह है कि पेरेंट्स बुक डिपो जो कि नई अनाज मंडी के पास है उन पर नकली किताबें छपवाकर बेचने का केस दर्ज है। प्रधान गुरप्रीत सिंह धमौली ने कहा कि जिसने भी दलित समाज का मुद्दा उठाया है, उससे परेंट्स बुक डिपों का कोई मतलब नहीं। हमने तो किताब में गलतियां होने की बात कही है, जबकि जो नकली किताबें बेचने का हमारे तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उसमें कितनी सच्चाई है वह जल्द ही जनता के सामने आ जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed