{"_id":"649d6d97545b098dfa01b424","slug":"110-consumers-caught-stealing-electricity-fined-rs-4004-lakh-patiala-news-c-284-1-ptl1001-978-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: बिजली चोरी करते 110 खपतकार पकड़े, 40.04 लाख रुपये का जुर्माना ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: बिजली चोरी करते 110 खपतकार पकड़े, 40.04 लाख रुपये का जुर्माना ठोका
विज्ञापन
अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना व पटियाला सर्कलों में 1191 खपतकारों के घरों की चेकिंग की गई
ईमानदार खपतकारों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इस संबंधी स्टाफ को जारी की विशेष हिदायतें
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। धान व गरमी के इस सीजन में बिजली की बढ़ती मांग के बीच चोरी भी बढ़ जाती है। लेकिन इस बार पावरकाम की ओर से बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए पूरे पंजाब में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पावरकाम ने बिजली चोरी व अन्य अनियमितताओं के आरोप में 110 खपतकार पकड़े हैं। जिन पर 40.04 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। इसके साथ ही इन खपतकारों के खिलाफ बिजली एक्ट के तहत बनती कार्रवाई भी की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना व पटियाला सर्कल की पावरकाम इंफोर्समेंट टीमों के साथ पुलिस अधिकारियों ने छापामारी के दौरान 1191 खपतकारों के घरों की चेकिंग की है। बीते दो दिनों में 110 खपतकारों को बिजली चोरी करने व बिजली का गैरकानूनी इस्तेमाल करने के आरोप में पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ 40.04 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें बठिंडा सर्कल की विभिन्न इंफोर्समेंट टीमों ने झोक, हरी हर, श्री मुक्तसर साहिब (सिटी) के 169 खपतकारों के अहातों के बिजली कनेक्शनों की चेकिंग की और बिजली चोरी करते पकड़े 20 खपतकारों को 8.40 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। इसके अलावा लुधियाना सर्कल की इंफोर्समेंट टीमों ने जनता नगर यूनिट नंबर तीन, लुधियाना सब डिवीजन के 131 खपतकारों के अहातों की चेकिंग की। इस दौरान बिजली चोरी व अन्य अनियमितताओं के लिए पकड़े आठ खपतकारों को 8..28 लाख रुपये के जुर्माने किए। पटियाला सर्कल की इंफोर्समेंट टीमों ने धुरी (देहाती), मालेरकोटला (सिटी-2), सहिणा, रंगियां, तपा-1, तपा-2, धुआंवाला 2 टैंक, मोहाली सब डिवीजन के 510 खपतकारों के घरों की चेकिंग करके बिजली चोरी के आरोप में 9.11 लाख रुपये का जुर्माना किया। जालंधर सर्कल की टीमों ने शाहकोट व मलसियां के 126 खपतकारों के अहातों की चेकिंग की और 21 खपतकारों को 9.47 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। जबकि अमृतसर सर्कल की टीमों ने इस्लामाबाद और माडल टाउन बटाला सब डिवीजन के 255 खपतकारों के घरों में रेड करके 13 खपतकारों को 4.78 लाख का जुर्माना किया।
पावरकाम ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को खास तौर से हिदायतें जारी की हैं कि ईमानदार खपतकारों को किसी भी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही खपतकारों को भी अपील की है कि बिजली चोरी रोकने में कारपोरेशन का सहयोग करें। पावरकाम के वाट्सएप नंबर 36461-75770 पर बिजली चोरी के बारे में सही जानकारी दें। भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।