{"_id":"5acb98d54f1c1b526b8b499b","slug":"101523292373-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल हरपालपुर नौजवान सभा ने स्विफट कालेज में लगाया रक्तदान कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंडल हरपालपुर नौजवान सभा ने स्विफट कालेज में लगाया रक्तदान कैंप
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कैंप में 101 यूनिट रक्त एकत्रित
राजपुरा। स्विफ्ट ग्रुप ऑफ कॉलेज में भाजपा मंडल हरपालपुर नौजवान सभा घनौर के अध्यक्ष गोल्डी शर्मा के सहयोग से विशाल रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य मेहमान स्विट ग्रुप की एडमिन हेड डॉ. मनिन्द्र मैहमी, भाजपा यूवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय सचिव विकास शर्मा, शंभू थाना की एसआई गीता रानी ने शमां रोशन कर रक्तदान कैंप का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर राजिंद्रा अस्पताल पटियाला की डाक्टर लवलीन भारद्वाज की टीम ने कैंप के दौरान 101 विद्यार्थियों व नौजवानों का रक्त एकत्र कर ब्लड बैंक में जमा करवाया। भाजपा मंडल प्रधान गोल्डी शर्मा, शंभू थाना की सब इंस्पैक्टर गीता रानी व मुख्य मेहमानों ने रक्तदान करने वालों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गौतम सूद, पखर सिंह, सुरिंद्रपाल सिंह, चरनदीप सिंगला, विकास बंटी, अजय चौधरी, अवतार सिंह, शिखा शाह, सुरिंद्र सिंह आदि के अलावा कई अन्य मौजूद थे।