{"_id":"67c3d3baba47e1f813040a41","slug":"100-farmers-will-go-on-hunger-strike-on-march-5-at-khanauri-border-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: खनौरी बाॅर्डर पर 5 मार्च को भूख हड़ताल करेंगे 100 किसान, देश भर के किसानों से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: खनौरी बाॅर्डर पर 5 मार्च को भूख हड़ताल करेंगे 100 किसान, देश भर के किसानों से की अपील
Sun, 02 Mar 2025 09:13 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:13 AM IST
सार
फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अब अन्य किसान भी भूख हड़ताल करेंगे। 5 मार्च को खनौरी बॉर्डर पर 100 किसान भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन रविवार को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर 97वें दिन में दाखिल हो गया। किसान नेताओं अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 5 मार्च को जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। इस दिन खनौरी बार्डर पर 100 किसान एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने देशभर में जिला व तहसील स्तरों पर किसानों को पांच मार्च को एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल करने की अपील की। किसान नेताओं ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर दातासिंहवाला-खनौरी, शंभू एवं रत्नपुरा किसान मोर्चों पर महिला पंचायतें आयोजित की जाएंगी। इन पंचायतों में स्टेज संचालन से लेकर सभी बड़ी जिम्मेदारियां महिलाएं संभालेंगी। महिला वक्ता ही मंच से एमएसपी की गारंटी कानून पर अपने विचार व्यक्त करेंगी। किसान नेताओं ने कहा कि मार्च महीने में देशभर में प्रदेश स्तर पर एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर महापंचायत की जाएंगी।
बीते तीन सालों में पंजाब के युवाओं को नशे से मरने के लिए क्यों छोड़ा: पंधेर
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। शनिवार को पंधेर ने मान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मान साहब आपने और अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के वक्त बड़े-बड़े नशे के सौदागरों के नाम लिए थे। कहा था उन्हें पकड़ेंगे। नशे की सप्लाई लाइन तोड़ेंगे। पंधेर ने सवाल करते कहा कि क्या आपको अपने यह वादे याद हैं या फिर भूल गए। पंधेर ने कहा कि बीते तीन सालों में ऐसा कुछ नहीं हुआ। केवल नशे के शिकार लोगों को पकड़ने से कोई फायदा नहीं होगा। पंधेर ने कहा कि जब तक नशे के सौदागरों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक ऐसे ही खुलेआम नशे बिकते रहेंगे और पंजाब की नौजवानी बर्बाद होती रहेगी।