फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Minor Boy and his accomplice fled with bag containing Rs 35 lakh from SBI in Patiala

Patiala: दस साल के बच्चे ने बैंक से उड़ाए 35 लाख रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस को ये शक

Wed, 03 Aug 2022 10:54 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 10:54 PM IST
सार

पिछले महीने नाभा के गांव गुरदित्तपुरा में स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम को काटकर लुटेरे महज आधे घंटे में 14.76 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।

विज्ञापन
Minor Boy and his accomplice fled with bag containing Rs 35 lakh from SBI in Patiala
सीसीटीवी में कैद आरोपी बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पटियाला के शेरांवाला गेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा से बुधवार सुबह 10 साल का एक बच्चा और उसका साथी 35 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह वारदात सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर हुई। उस समय मुलाजिम व कैशियर मुख्य शाखा के बाहर स्थित एटीएम में कैश डाल रहे थे। सारी घटना बैंक के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक शाखा के काउंटर से रुपयों से भरा बैग उड़ाने के बाद दोनों बैंक से बाहर निकले और ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बच्चा व उसका साथी, जिसकी उम्र 20-25 साल बताई जा रही है, चोरी के इरादे से ही बैंक में आए थे। बैंक अधिकारियों ने कैश काउंटर के नजदीक 35 लाख से भरा बैग रखा था। ये रुपये एटीएम में डालने थे। जैसे ही दोनों ने देखा कि बैग के आसपास कोई नहीं है तो बच्चे ने उसे उठाया और साथी समेत भाग निकाला। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने तुरंत चोरी की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

पुलिस को शक- मिलीभगत से हुई वारदात

एसएसपी दीपक पारिक के मुताबिक पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि वारदात को किसी अंदर के व्यक्ति की मिलीभगत से अंजाम दिया गया है। क्योंकि कैशियर ने केवल तीन से पांच मिनट के लिए कैश बैग को छोड़ा था। इसी दौरान पहले से ही ताक में बैठा बच्चा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस विभिन्न टीमें बनाकर मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने नाभा में भी एसबीआई एटीएम से लूटे थे 14.76 लाख

पिछले महीने नाभा के गांव गुरदित्तपुरा में स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम को काटकर लुटेरे महज आधे घंटे में 14.76 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। मामले में बैंक मैनेजर की शिकायत पर थाना सदर नाभा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अभी तक पुलिस केस में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed