फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Seniors defeated the Junior in hockey

हाकी में सीनियर्स ने जूनियर को हराया

Wed, 06 Nov 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला,पठानकोट
अमर उजाला,पठानकोट Updated Wed, 06 Nov 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
Seniors defeated the Junior in hockey
सुजानपुर (पठानकोट)। यंग ब्लू क्लब की ओर से प्रेम नगर स्थित ग्राउंड में बुधवार को क्लब की सीनियर व जूनियर हाकी टीमों के बीच ग्रुप मुकाबले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ क्लब के प्रधान ठाकुर चमेल सिंह ने किया। इस मौके पर यंग ब्यू क्लब की सीनियर और जूनियर टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें सीनियर टीम ने मुकाबला 2-1 के अंतर से जीत लिया ।
विज्ञापन


मैन आफ दी मैच अर्जुन सिंह और बेस्ट प्लेयर का ईनाम प्रवेश सिंह को दिया । इस मौके पर प्रधान ठाकुर चमेल सिंह ने बताया कि कल्ब की ओर से पिछले 20 वर्षाें से सुजानपुर में बच्चों को निशुल्क हाकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और अब तक 16 बच्चे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय टीमों में मैच खेल कर आए है। इनमें सीनियर टीम के अर्जुन सिंह राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर लौटा है तथा स्वर्ण पदक विजेता है। इसके अलावा जानी जसरोटिया मुंबई हाकी और गुरदेव सिंह राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। इस मौके पर दीपक सिंह, परस राम, मंजीत सिंह, सुनील कुमार जगदीश कुमार, विक्की कुमार, राहुल कुमार, राकी जसरोटिया, रणजोत सिंंह उपस्थित थे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed