फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   District Science Exhibition held in Manwal

मनवाल में जिला विज्ञान प्रदर्शनी लगाई

Wed, 06 Nov 2013 11:01 PM IST
अमर उजाला,पठानकोट
अमर उजाला,पठानकोट Updated Wed, 06 Nov 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
District Science Exhibition held in Manwal
पठानकोट। जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार व जिला साइंस सुपरवाइजर की देखरेख में मनवाल स्थित सरकारी स्कूल में जिला विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के दूसरे दिन स्कूल प्रिंसिपल कपूर सिंह ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग, लेख रचना, भाषण मुकाबला व क्विज मुकाबले करवाए गए। इसके अलावा अध्यापकों की भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन


इसमें 45 स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका पंकज महाजन, नरेश महाजन व मुख्याध्यापक अनिल शर्मा ने निभाई। साइंस सुपरवाइजर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में तहसील स्तरीय पर विजेता 23 स्कूलों के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी 8 नवंबर को समाप्त होगी। डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करेंगे। इस मौके पर सिद्धार्थ चंद्र, अमरजीत सिंह, रणजीत, अशु शर्मा, परमजीत, राकेश, विजय, संजीव व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed