{"_id":"139a595c5613758eea95065156b24d51","slug":"check-municipal-objections","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम को जांच पर आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम को जांच पर आपत्ति
पठानकोट
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
शहर में मरी हुईं गायें मिलने के मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर नगर निगम ने आपत्ति जताई है। शुक्रवार को निगम कर्मचारी एसएसपी राकेश कौशल से मिले और अपना पक्ष रखा। मालूम हो कि दो दिन पहले पुलिस ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से पूछताछ की थी।
निगम अधिकारियों ने एसएसपी से कहा कि प्रशासन के कहने के बाद ही शहर में डेंगू से बचाव के लिए फोगिंग करवाई गई थी और बाद में अधिकारियों के कहने पर ही फोगिंग किए गए कुछ स्थानों पर पानी फेंका गया था। एसएसपी राकेश कौशल ने उनकी बात सुनने के बाद कहा कि निगम की ओर से उन्हें अभी तक मांगा गया रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि निगम अधिकारियों ने रिकार्ड रजिस्टर ही मेंनटेंन नहीं किए हैं।
उन्होंने कहा कि मरी हुईं गायों मिलने के मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है। निगम के अधिकारी अश्वनी शर्मा और सुपरिंटेंडेंट दलजीत सिंह ने कहा कि निगम पूरी तरह से पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहा है। जिस भी रिकॉर्ड की जरूरत होगी, उन्हें उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर एमई सतीश सैनी, अधिकारी राहुल शर्मा, सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान रमेश कटो, चेयरमैन रोशन लाल सोनी, महासचिव रमेश, राजेंद्र, सुरेंद्र, प्रेम, मलकीत सिंह, संजीव, विक्रम और मेयर सिंह मौजूद रहे।