फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Panchayat of village Kaljharani of Bhatinda said that if anyone comes to sell drugs, then they will take action against him

पंचायती फरमान: जो चिट्टा बेचने आएगा... उसकी टांगें तोड़ दी जाएंगी, बठिंडा के गांव की पंचायत ने पास किया प्रस्ताव

Thu, 24 Feb 2022 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 04:07 PM IST
सार

बठिंडा के गांव कालझरानी की पंचायत ने प्रस्ताव डाल कहा कि गांव में कोई भी चिट्टा बेचने आएगा तो उसकी टांगें तोड़ दी जाएगी। गांव की पंचायत सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि पुलिस उनके निर्णय के बीच न आए।

विज्ञापन
Panchayat of village Kaljharani of Bhatinda said that if anyone comes to sell drugs, then they will take action against him
बठिंडा में पंचायत ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में लगातार बढ़ रहे चिट्टे के नशें को रोकने के लिए अब गांव की पंचायतें सख्त होने लगी हैं। जिले के गांव कालझरानी की पंचायत ने बुधवार को प्रस्ताव डाल कहा कि गांव में कोई भी चिट्टा बेचने आएगा तो उसकी टांगें तोड़ दी जाएगी। गांव की पंचायत सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि पुलिस उनके निर्णय के बीच न आए। गांव के लोग और पंचायत सदस्य जब उक्त प्रस्ताव पास करने के लिए एकत्र हुए तो गांव में चिट्टा बेचने आए दो तस्करों को पकड़कर पहले उन्हें समझाया गया और चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा उनके गांव में चिट्टा बेचने आए तो टांगें तोड़ दी जाएंगी। 

विज्ञापन


गांव की पंचायत के लैटर पैड पर पंचायत एवं गांव वासियों ने उक्त प्रस्ताव को पास कर लिखा है कि अब अगर कोई भी चिट्टा तस्कर गांव की पंचायत या लोगों के हाथ लग गया तो वह अपनी जान का खुद जिम्मेवार होगा। गांव की सरपंच कमल कौर के पति दतिंदर सिंह ने कहा कि हमने सबको घर-घर जाकर अपील की है कि चिट्टा (नशा) न बेचें। पुलिस उनका कुछ नहीं कर पाती। पुलिस पर्चा दर्ज करती है तो 7 दिन बाद आरोपी घर आ जाता है। उसके बाद वह और ज्यादा काम करने लगता है। हमारे गांव ने फैसला किया है कि नशा बेचने वालों का फैसला गांव खुद करेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई नशा छोड़ना चाहे तो उसमें पंचायत और गांव के लोग पूरी मदद करेंगे। अपनी जेब से खर्च कर उसका नशा छुड़वाया जाएगा। किसी भी कीमत पर नशा नहीं बेचने दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि नशा तस्करी के मामलें में ढीली कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी और जिले में नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अगर नशे के मामले में किसी पुलिस कर्मचारी की ढीली कार्रवाई की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गिल्ल कलां के लोगों ने लिया प्रण 

गांव गिल्ल कलां निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उनके गांव का 20 वर्षीय लड़का भी चिट्टे की भेंट चढ़ गया। हालांकि थाना सदर रामपुरा पुलिस ने उक्त मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। गांव के लोगों ने अब प्रण कर लिया है कि गांव में कोई भी चिट्टा वेचने आए तो उसे अपने स्तर पर ही सजा दी जाए। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जिस युवक की नशे के कारण मौत हुई है, उस मामले में पुलिस ने बिल्कुल ढीली कार्रवाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम किया तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर पुलिस सही ढंग से चिट्टा तस्करों पर कार्रवाई करे तो चिट्टा ही नहीं रहेगा। 

नशे से मरने वाला युवक था फुटबॉल का खिलाड़ी 

मनजीत सिंह ने बताया कि जिस युवक की नशे से मौत हुई वह फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी था, लेकिन चिट्टा तस्करों ने उसे नशे की आदत लगा दी और और अपने माता पिता की इकलौती संतान चिट्टे की भेंट चढ़ा गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed