{"_id":"64c396ec38bea8e6030d904c","slug":"pakistani-wild-boar-hurled-villager-in-firozpur-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: सतलुज दरिया की नोच ठीक करने गए ग्रामीण को पाकिस्तानी जंगली सूअर ने छह फुट उछाला, कूल्हा-पसली टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur: सतलुज दरिया की नोच ठीक करने गए ग्रामीण को पाकिस्तानी जंगली सूअर ने छह फुट उछाला, कूल्हा-पसली टूटी
Fri, 28 Jul 2023 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Jul 2023 03:52 PM IST
सार
गांव टिंडी वाला में पाकिस्तान की तरफ से कसूर नाले के जरिये सतलुज दरिया में प्रवेश हो रहा पानी दरिया की नोचों को नुकसान पहुंचा रहा था। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मदद से नोचें ठीक करवाई जा रही थी तभी जंगली सूअर ने ग्रामीण पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर में एक ग्रामीण को पाकिस्तानी जंगली सूअर ने छह फुट हवा में उछालकर जमीन पर पटक दिया, इससे ग्रामीण की दो पसली और कूल्हा टूट गया। मामला सीमांत गांव टिंडी वाला का है।
गांव टिंडी वाला में पाकिस्तान की तरफ से कसूर नाले के जरिये सतलुज दरिया में प्रवेश हो रहा पानी दरिया की नोचों को नुकसान पहुंचा रहा था। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मदद से नोचें ठीक करवाई जा रही थी, उसी समय झाड़ियों में से अचानक पाकिस्तान जंगली सूअर निकल आया।
यह भी पढ़ें: Chandigarh: पंजाब के 12500 कच्चे शिक्षक हुए रेगुलर, चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
गांव टिंडी वाला निवासी पीड़ित मुख्तियार सिंह ने कहा कि वह नोच की मरम्मत करने दरिया पर गया था, यह इलाका पाकिस्तान से सटा हुआ है। पाक का कसूर नाला जंगली इलाका है, यहां पर जंगली सूअर बहुत हैं। बाढ़ आने के चलते जंगली सूअर भारतीय क्षेत्र में आ गए हैं। जब दरिया की नोच ठीक करने गया तो झाड़ियों में से सूअर निकला और उसे अपने सींग से उठाकर हवा में छह फुट उछाला और जमीन पर पटक दिया। उसकी दो पसलियां और कूल्हा टूट गया है।
गेहूं बेचकर करवाया इलाज
जिला प्रशासन का कोई अधिकारी उसका हालचाल पूछने नहीं पहुंचा है जबकि वे सरकारी काम ही कर रहा था। उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है। घर में कमाने वाला खुद अकेला है। इलाज के लिए भी धनराशि नहीं है, घर में पड़ी गेहूं बेचकर इलाज करवाया है। बच्चों के खाने को राशन भी नहीं है। उनके गांव में राहत सामग्री तक नहीं पहुंच रही है। बारिश से घर रिस रहे हैं, तिरपालें तक नहीं दी गई हैं।
उधर, पीड़ित मुख्तियार सिंह का हालचाल पूछने पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक सुखपाल सिंह नन्नु ने कहा कि वह मुख्तियार का इलाज करवाएंगे। इस संबंधी डीसी से भी कहेंगे। नन्नु ने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं राहत सामग्री बांट रही हैं, उन्हें यह देखना चाहिए कि ये किन लोगों को देनी चाहिए। ऐसे लोगों को बांटे जिन्हें जरूरत है।