फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani Drone seen near International Border in Amritsar

अमृतसर: भारतीय क्षेत्र में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा, तलाशी अभियान में खाली बैग मिला

Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
सार

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय क्षेत्र में उसकी लगातार ड्रोन गतिविधियां जारी हैं। रविवार की रात एक बार फिर पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान ड्रोन देखा गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों की फायरिंग के बाद लौट गया। तलाशी अभियान में जवानों को एक खाली बैग मिला है। 

विज्ञापन
Pakistani Drone seen near International Border in Amritsar
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी बार-बार भारतीय क्षेत्र में ड्रोन भेजकर भारत-पाक सीमा पर हालात खराब करने की कोशिश कर रही है। रविवार देर रात एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन अमृतसर के घरिंडा थाना के गांव भरोवाल में दिखा। 

विज्ञापन


सीमा पर गश्त कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों ने इस ड्रोन को देखकर फायरिंग की तो यह ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया। इसके बाद बीएसएफ ने इलाका में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ जवानों को एक खाली बैग मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में आ गईं।
विज्ञापन


बीएसएफ के जवान रविवार की रात भारत-पाक सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक ड्रोन दिखाई दिया, जो पाकिस्तान की ओर जा रहा था। ड्रोन को देखते ही बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी लेकिन तब तक वह पाकिस्तान की सीमा में पहुंच चुका था। घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद बीएसएफ ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। उन्हें एक खाली बैग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन की खेप भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है। यह बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है कि इतने कम समय में कोई कैसे बैग से सामान निकाल कर ले जा सकता है। पिछले माह ही अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब हथियारों की खेप और टिफिन बम सुरक्षा बलों को मिला था। दो दिन पहले ही तरनतारन में पाकिस्तान सीमा पर हेरोइन के छह पैकेट मिले। इस खेप को भी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed