फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pakistan drone was seen in BOP Baba Peer of Tarn Taran district of Punjab 

नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान: भारतीय सीमा में सुबह के समय घुसा पाक ड्रोन, चार राउंड फायरिंग के बाद लौटा

Fri, 29 Apr 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खेमकरण/तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खेमकरण/तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 11:11 AM IST
सार

ताजा घटना बीओपी बाबा पीर में सामने आई है। सीमा सुरक्षा बल की 71वीं बटालियन सरहद पर गश्त कर रही थी। अचानक भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन की गतिविधि महसूस की गई। इस पर जवानों ने चार राउंड गोलीबारी की तो ड्रोन वापस पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया।

विज्ञापन
Pakistan drone was seen in BOP Baba Peer of Tarn Taran district of Punjab 
ड्रोन - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब के जिला तरनतारन की बीओपी बाबा पीर (भिखीविंड) में शुक्रवार सुबह पाकिस्तान ड्रोन की गतिविधि देखी गई। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल की 71 बटालियन द्वारा चार राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग से ड्रोन पाकिस्तान क्षेत्र में वापस चला गया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। वाकया सुबह पांच से लेकर 9 बजे का बताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने की है।

विज्ञापन

 
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि अक्सर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने के लिए ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में भेज देता है। उनकी चौबीस घंटा तैनात बीएसएफ टीम हर समय पाकिस्तान की नापाक हरकत पर ध्यान रखती है। ताजा घटना बीओपी बाबा पीर में सामने आई है। सीमा सुरक्षा बल की 71वीं बटालियन सरहद पर गश्त कर रही थी। अचानक भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन की गतिविधि महसूस की गई। इस पर जवानों ने चार राउंड गोलीबारी की तो ड्रोन वापस पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल और पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में गहनता से सर्च ऑपरेशन चला रही है। अक्सर देखा गया कि पाकिस्तान अब ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में हेरोइन और हथियार को भेजता है। कई बार बीएसएफ और पुलिस ने इसे पकड़ा है और पाकिस्तान की नापाक कोशिश को नाकाम किया। फिलहाल, अभी तक कुछ ही नहीं हासिल होने की बात सामने नहीं आई। सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed