{"_id":"1a245395a1f0f2e6a59bbddad18a2a7c","slug":"pak-had-attack-earlier-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने पंजाब बॉर्डर पर भी किया था हमला, दागे थे 3 रॉकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने पंजाब बॉर्डर पर भी किया था हमला, दागे थे 3 रॉकेट
फिरोजपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान ने पहली बार भारत की सीमा पर हमला किया हो, पाकिस्तान सीमा का उल्लंघन कई बार कर चुका है। पाकिस्तानी फौज की छत्रछाया में जमात-उद-दावा के आतंकी बार्डर से सटे इलाकों में ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन
सीमा पार से अमृतसर के सरहदी क्षेत्र में रॉकेट दागने की तीन घटनाएं घट चुकी हैं। ये घटनाएं पाकिस्तानी फौज से आतंकियों के मिले होने का संकेत देती हैं।
खुफिया सूत्रों के अनुसार पंजाब (भारत) से सटे पाक सरहदी इलाकों में कई आतंकी संगठनों ने अपने दफ्तर खोले हैं। इस संबंध में खुफिया एजेंसियों ने भी अपनी रिपोर्ट दिल्ली में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
सीमा पार से अमृतसर में रॉकेट दागने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। पाकिस्तान के सरहदी जिला कसूर और महरूकला क्षेत्र में जमात-उद-दावा के दफ्तर खुले हैं, जिसका संबंध लश्कर-ए-तोएबा से है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के अनुसार जब अमृतसर में दो बार सरहद पार से रॉकेट दागने की घटनाएं घटी थी, तभी जांच-पड़ताल के दौरान पता चला था कि पाकिस्तान की अंदरूनी हालात ठीक नहीं होने के कारण वहां की बौखलाई हुकूमत ने एक बार फिर से आतंकवादी संगठनों को मजबूत करना शुरू कर दिया है।
जिला कसूर और महरूकला क्षेत्र में जमात-उद-दावा के दफ्तर खुले हैं। इन दफ्तरों के बाहर उर्दू में संगठन का नाम भी लिखा है। अमृतसर में लगभग चार साल पहले दो बार सरहद पार से रॉकेट दागने की घटनाएं हुई हैं।
जब बीएसएफ ने पाक रेंजरों के अधिकारियों से संपर्क किया था तो उनका कहना था कि उनकी तरफ से ऐसी कोई हरकत नहीं की गई। इससे साफ होता है कि पाक सरहदी क्षेत्र में बैठे आतंकी ही राकेट दाग रहे हैं।
फिरोजपुर में कई बार सरहद पार से आई हथियारों की खेप बीएसएफ पकड़ चुकी है। पाक सरहदी क्षेत्र में बैठे आतंकी पंजाब में असलहा भेज तबाही मचाने में जुटे हैं। सन् 2012-13 में सरहद पार से आई 32 पिस्तौलें, 45 मैगजीन व 350 जिंदा कारतूस पकड़े जा चुके हैं।