फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One shot dead in firing

अकाली गुटों में गोली चलने से एक की मौत

Mon, 30 Sep 2013 10:04 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 30 Sep 2013 10:04 PM IST
विज्ञापन
One shot dead in firing
गांव तूत में पुरानी रंजिश को लेकर दो अकाली गुटों में हुए झगड़े के  दौरान
विज्ञापन
चली गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोली से एक व्यक्ति जख्मी हो गया।

बताया जा रहा है कि मरने वाले के सीने में गोली लगी है। उधर, डीएसपी जसवंत सिंह का कहना है कि उन्हें झगड़े के मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है।

उन्हें इतना ही पता है कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जख्मी व्यक्ति की भी उन्हें कोई सूचना नहीं है। पुलिस गांव में जाकर जांच-पड़ताल करेगी उसी के बाद किसी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

उधर, गांव वासियों का कहना है कि अकाली कार्यकर्ता चमकौर सिंह पुत्र शेर सिंह वासी गांव तूत की इसी गांव के एक गुट के साथ पुरानी रंजिश थी। सोमवार देर शाम उनके बीच झगड़ा हो गया।

झगड़े में किसी व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली चमकौर सिंह के सीने में जा लगी। इस कारण उसकी मौत हो गई। गांव के कुछेक लोगों का कहना है कि कथित तौर पर गुरविंदर सिंह नामक एक व्यक्ति जख्मी हो गया।

 उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक चमकौर सिंह का शव सिविल अस्पताल के शवगृह  में रखवाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed