Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One died in Accident in Pathankot

पठानकोट में हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, नवविवाहिता की मौत; शादी से लाैट रहे थे

Tue, 04 Mar 2025 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 02:53 PM IST
सार

कार चालक जालंधर में किसी के शादी समारोह से लौट रहा था। हालांकि हादसे के कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना का पता चलते ही थाना नंगलभूर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका की पहचान कुलवंत कौर पत्नी शुभम निवासी पठानकोट के रूप में हुई है।

विज्ञापन
One died in Accident in Pathankot
पठानकोट में हादसे में महिला की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट के नजदीक नंगलभूर कंदरोड़ी मोड़ पर एक कार हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई है जबकि कार चालक बाल बाल बच गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चकनाचूर हो गई। कार को सड़क से हटाने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई और सड़क से हादसाग्रस्त कार को हटा ट्रैफिक जाम को खुलवाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कार चालक जालंधर में किसी के शादी समारोह से लौट रहा था। हालांकि हादसे के कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना का पता चलते ही थाना नंगलभूर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


मृतका की पहचान कुलवंत कौर पत्नी शुभम निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। थाना नंगलभूर की पुलिस मुताबिक कंदरोड़ी साइड से एक कार आ रही थी जिसमें उक्त नवविवाहिता समेत दो लोग मौजूद थे। जब कार नंगलभूर कंदरोड़ी मोड़ के निकट पहुंची तो डिवाइडर से टकराने से हादसाग्रस्त हो गई। जिसमें महिला कुलवंत कौर की मौत हो गई। हालांकि ड्राइवर की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed