फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One died in accident at Sunam

Punjab: पेड़ से टकराई कार, छुट्टी पर आए आर्मी जवान की मौत, मां ने सिर पर शादी का सेहरा सजा दी अंतिम विदाई

Tue, 11 Apr 2023 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 03:24 PM IST
सार

हादसे में मारा गया आर्मी जवान सिख रेजीमेंट में तैनात था और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। चीख पुकार और गमगीन माहौल के बीच युवा फौजी का मंगलवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
One died in accident at Sunam
हादसे में आर्मी जवान की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सुनाम में छुट्टी पर आए आर्मी के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसका साथी जख्मी हो गया है। जानकारी के अनुसार सुनाम के गांव शेरों मॉडल टाउन का इंदर प्रीत सिंह कुछ दिन पहले फौज से छुट्टी पर आया था।

विज्ञापन


सोमवार शाम को वह अपने साथी गुरुविंदर सिंह के साथ पटियाला घूमने जा रहा था। लहरा रोड पर उसकी कार एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंदर प्रीत सिंह की मौत हो गई। गुरुविंदर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मारा गया आर्मी जवान सिख रेजीमेंट में तैनात था और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। चीख पुकार और गमगीन माहौल के बीच युवा फौजी का मंगलवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उसकी मां ने अंतिम संस्कार से पहले अपने बेटे के सिर पर शादी का सेहरा सजाया। इसे देख सभी की आंखें नम हो गईं। अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
होशियारपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मुरादपुर नरियाल निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे गुरतेज सिंह को गांव बूरे राजपूतां के निकट एक वाहन ने चपेट में ले लिया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में लुधियाना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पर से कुचलकर एक की मौत और एक जख्मी
होशियारपुर जिले में ही तलवाड़ा के गांव भुम्बोताड के सत्संग भवन के करीब सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ओवरलोड टिप्परों के कारण हो रहे हादसों से गुस्साए लोगों ने ऊना-तलवाड़ा सड़क पर कई घंटे तक ट्रैफिक जाम लगाया। पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ट्रैफिक जाम खोला गया। बटवाड़ा निवासी राजकुमार और पलाहड़ निवासी राजेश कुमार स्कूटर पर कहीं जा रहे थे। रास्ते में उनका स्कूटर पंक्चर हो गया। इस पर वह सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसे में राजकुमार की मृत्यु हो गई जबकि राजेश कुमार को गंभीर हालत में स्थानीय बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के विरोध में इलाके के लोगों ने ऊना-तलवाड़ा सड़क मार्ग करीब आठ घंटे तक जाम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed