{"_id":"cf4412fb70da40df0875241e3b2fd1a1","slug":"old-man-seduced-minor-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पोतियों' से करता था गंदी बातें और छेड़छाड़, पिटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पोतियों' से करता था गंदी बातें और छेड़छाड़, पिटा
चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Sep 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सरकारी शौचालय के बाहर लोगों ने सोमवार सुबह एक अधेड़ को बच्चियों से अश्लील बातें और छेड़छाड़ करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के कर्मी भी पहुंच गए थे। क्षेत्र के लोगों और कुछ युवतियों ने अधेड़ के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।
कॉलोनी नंबर-5 निवासी गुड्डा देवी के अनुसार आरोपी कॉलोनी की बच्चियों को स्कूल जाते हुए अश्लील इशारे करता था। इसके अलावा वह वहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ भी अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन
क्षेत्र में आरोपी की हरकतों की बात फैल चुकी थी। इसलिए लोग काफी समय से उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह लोगों ने उसे बच्चियों की ओर अश्लील इशारे और छेड़छाड़ करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी बोला, कोई गलत हरकत नहीं की
आरोपी किशोर का कहना है कि वह सेक्टर-22 में रहता है और मजदूरी करता है। उसने कोई गलत हरकत नहीं की।
सेक्टर-49 पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एसआई बलबीर सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि कॉलोनी नंबर-5 में एक व्यक्ति नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करता है।
आरोपी को पुलिस चौकी में लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।