{"_id":"64e48ea8a429f0cb9307e6a5","slug":"old-man-commit-suicide-in-bathinda-of-punjab-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: बेटी के ससुरालियों से तंग बुजुर्ग ने दी जान, मामी से हुआ झगड़ा तो युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: बेटी के ससुरालियों से तंग बुजुर्ग ने दी जान, मामी से हुआ झगड़ा तो युवक ने की आत्महत्या
Tue, 22 Aug 2023 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Aug 2023 04:02 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन के पति विशाल अरोड़ा, ननद नीलम अरोड़ा, चांद अरोड़ा और उसके पिता अभिषेक अरोड़ा ने उसकी बहन को रूपिंदर कौर को घर से निकाल दिया और अब वे उसे कोई अन्य खर्च भी नहीं दे रहे हैं। इस बात से उनके पिता जगदीप सिंह काफी दुखी थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में बेटी के ससुराल वालों से तंग आकर एक वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। तलवंडी साबो थाने की पुलिस ने ससुराल परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं रामपुरा में अपनी मामी के साथ हुए झगड़े से परेशान होकर एक 20 वर्षीय युवक ने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में अमरिंदर ने बताया कि उसकी बहन परमिंदर कौर ने जीरकपुर निवासी विशाल अरोड़ा के साथ प्रेम विवाह किया था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल वालों ने उसकी बहन को तंग परेशान करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: Sunny Deol News: सनी देओल ने किया बड़ा एलान, भाजपा को झटके जैसा, चुनाव लड़ेंगे या नहीं... कर दिया साफ
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन के पति विशाल अरोड़ा, ननद नीलम अरोड़ा, चांद अरोड़ा और उसके पिता अभिषेक अरोड़ा ने उसकी बहन को रूपिंदर कौर को घर से निकाल दिया और अब वे उसे कोई अन्य खर्च भी नहीं दे रहे हैं। इस बात से उनके पिता जगदीप सिंह काफी दुखी थे। अपनी बेटी रूपिंदर कौर के ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। तलवंडी साबो थाने के एएसआइ अजयपाल सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के उक्त सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मां के पास आने से रोकती थी मामी, आहत युवक ने खाया जहर
रामपुरा में अपनी मामी के साथ हुए झगड़े से परेशान होकर एक 20 वर्षीय युवक ने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली। मामले में अब थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर आरोपी मामी के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
सिटी रामपुरा पुलिस को शिकायत देकर मनप्रीत कौर निवासी गांव मलको जिला मानसा ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा भगवंत सिंह पिछले दो माह से अपनी मामी अमनदीप कौर निवासी गांव घुम्मन कलां के पास रह रहा था, जबकि उसकी भाभी उसके बेटे को उसके पास आने से रोकती थी।
बीते दिनों उसका बेटा और उसकी भाभी अमनदीप कौर किसी काम से रामपुरा गए थे। जहां पर उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बात से दुखी होकर उसके बेटे भगवंत सिंह ने कोई जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपित महिला अमनदीप कौर पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।