फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Now insurgency in Punjab Congress

अब पंजाब कांग्रेस में बगावत, पार्टी प्रधान पर उठे सवाल

Sun, 25 Aug 2013 07:54 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2013 07:54 AM IST
विज्ञापन
 Now insurgency in Punjab Congress

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोकसभा और विधानसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों का ऐलान करने संबंधी पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के अधिकार पर सवाल खड़ा किया है।

विज्ञापन


शनिवार को जारी बयान में कैप्टन अमरिंदर ने कहा है कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों के दौरान यह अनुभव किया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अलग-अलग लोकसभा और विधानसभा हलकों को लेकर पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि प्रदेश कांग्रेस प्रधान को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसा करके वह सिर्फ पार्टी पदाधिकारियों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद कई वर्षों तक राज्य में पार्टी के प्रमुख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट जारी करने का पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास विशेषाधिकार है।

पंजाब के विभिन्न विधानसभा और लोकसभा हलकों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान करके बाजवा अपनी सीमा से आगे बढ़ रहे हैं।

इससे सिर्फ पार्टी वर्करों में गलत संदेश जाएगा। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों को ऐलान करने को लेकर पूरी व्यवस्था है। पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के बाद सिर्फ कांग्रेस प्रधान द्वारा ही फैसला लिया जाता है।

एक प्रदेशाध्यक्ष अपने स्तर पर चुनाव प्रत्याशियों का ऐलान नहीं कर सकता। उसके पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed