{"_id":"9d0d1fd9e3007a430d6e648cadc1dcd7","slug":"now-canteen-facitily-avliable-on-police-department-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो जी, अब पुलिस वालों को भी मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो जी, अब पुलिस वालों को भी मिलेगी ये सुविधा
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों पुलिस कर्मचारियों को अब महंगाई नहीं सताएगी। महंगाई के दौर में राहत देने के लिए पुलिस विभाग ने पहल की है।
विज्ञापन
शनिवार को सेक्टर-26 की पुलिस लाइन में आर्मी की तर्ज पर कैंटीन शुरू की गई। इसका उद्घाटन आईजी आरपी उपाध्याय ने किया।
मौके पर पुलिसकर्मियों के लिए मनोरंजन कक्ष का भी उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
इस कैंटीन से पुलिस कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य राशन के साथ ही अन्य जरूरी सामान भी खरीद सकेंगे। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यहां पर बाजार के मुकाबले 10 से 20 प्रतिशत कम रेट पर सामान मिलेगा।
आईजी आरपी उपाध्याय का कहना है कि कैंटीन खुलने से पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवार को बहुत फायदा मिलेगा। भविष्य में कई अन्य चीजें भी यहां पर बेची जाएंगी।
विज्ञापन