फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Nine IAS officers transferred in Punjab

पंजाब का बड़ा फेरबदल: नौ IAS अधिकारियों के तबादले, कुमार राहुल होंगे प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण

Sun, 04 Aug 2024 05:37 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2024 05:37 PM IST
सार

पंजाब में आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद अब आईएएस अधिकारी भी बदले गए हैं। रविवार को सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

विज्ञापन
Nine IAS officers transferred in Punjab
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस के बाद अब नौ आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। आलोक शेखर अतिरिक्त मुख्य सचिव जेल लगाया गया है, जबकि इससे पहले उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास व पंचायत की जिम्मेदारी थी। तेजवीर सिंह अब अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय सरकार होंगे। 

विज्ञापन


इसके अलावा आईएएस अजोय शर्मा को इस चार्ज से रिलीव कर दिया गया है और उन्हें प्रधान सचिव पर्यटन और सांस्कृतिक मामले का प्रभार दिया गया है। इसी तरह उनको प्रधान सचिव साशन सुधार की भी जिम्मेदारी दी गई है और आईएएस कृष्ण कुमार को इस प्रभार से रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह आईएएस राहुल तिवारी अब प्रशासनिक सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण होंगे। इसके अलावा वह प्रशासनिक सचिव आवास और शहरी विकास का प्रभार भी देखेंगे, जिससे आईएएस अनुराग वर्मा को रिलीव कर दिया गया है। इसके अलावा तिवारी को प्रशासनिक सचिव पॉवर एवं पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर का भी प्रभार दिया गया है और आईएएस तेजवीर सिंह को इससे रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस कुमार राहुल को प्रशासनिक सचिव सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लगाया गया है और आईएएस अजोय कुमार को इस चार्ज से रिलीव कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त आईएएस गुरप्रीत कौर सपरा को कार्मिक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वह सचिव विजीलेंस और आयुक्त रूपनगर डिवीजन का चार्ज भी देखेंगे। आईएएस दिलराज सिंह को प्रशासनिक सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत लगाया गया है। इसके अलावा उनको प्रशासनिक सचिव परिवहन और संसदीय मामलों के प्रशासनिक सचिव का प्रभार भी दिया गया है।

आलोक शेखर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी जेल लगाए गए हैं, जबकि तेजवीर सिंह एडशिनल चीफ सेक्रेटरी स्थानीय सरकार होंगे। वहीं, अजोय शर्मा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी टूरिज्म एंड कल्चर अफेयर्स लगाया गया है। कुमार राहुल एडमिनिस्ट्रेटिव हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, अमित ढाका एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी प्लानिंग व डायरेक्टर एमजीएसआईपीए, दिलराज सिंह एडिमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत, प्रदीप कुमार, कमिश्नर जालंधर डिवीजन व गुरप्रीत कौर सपरा को सेक्रेटरी पर्सोनल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इससे पहले पंजाब सरकार ने दो अगसत को 24 आईपीएस अधिकारियों और चार पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इस दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स समेत 15 जिलों के एसएसपी भी बदले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed