फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   NIA raid a house in Firozepur see video

पंजाब में NIA की रेड: फिरोजपुर में तड़के पहुंची टीम, घर के बाहर पुलिस तैनात, परिवार के लोगों से चल रही पूछताछ

Thu, 01 May 2025 10:06 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 01 May 2025 10:06 AM IST
सार

फिरोजपुर में वीरवार सुबह से एक घर पर एनआईए की रेड चल रही है। घर के लोगों को पूछताछ की जा रही है। घर के बाहर पंजाब पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
NIA raid a house in Firozepur see video
फिरोजपुर में एनआईए की रेड। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में वीरवार सुबह ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रेड की है। फिरोजपुर के गांव पटेल नगर में एनआईए की टीम ने एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी है। घर के बाहर पुलिस जवान तैनात हैं और अंदर एनआईए की टीम घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि टीम अलसुबह ही रेड करने पहुंची थी और कई घंटों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के परिवार में से एक युवक विदेश में रहता है। युवक कुछ समय पहले ही यूके गया हुआ है। एनआईए की टीम को आशंका है कि उक्त युवक के किसी आतंकी गिरोह के साथ संबंध हैं। इसलिए वीरवार सुबह एनआईए की टीम ने पटेल नगर स्थित उसके घर में पर दबिश दी है। कई घंटे तक परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। टीम को घर से क्या मिला है और क्या पूछताछ की गई है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed