{"_id":"6777eb6e90fa288ec608b3d4","slug":"nia-files-petition-in-faridkot-court-to-take-records-of-lawrence-bishnoi-gang-in-pradeep-kataria-murder-case-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप कटारिया हत्याकांड:NIA लेगी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का रिकॉर्ड, अदालत में याचिका दाखिल, पंजाब सरकार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप कटारिया हत्याकांड:NIA लेगी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का रिकॉर्ड, अदालत में याचिका दाखिल, पंजाब सरकार को नोटिस
Fri, 03 Jan 2025 07:21 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:21 PM IST
सार
10 नवंबर 2022 को पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपुरा में बरगारी बेअदबी कांड के आरोपी प्रदीप सिंह कटारिया की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की गई थी। शूटरों ने प्रदीप पर 55 राउंड फायर किए थे।
विज्ञापन
lawrence bishnoi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साल 2022 के डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार कटारिया हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व उसके साथियों गोल्डी बराड़ व काला जठेरी से संबंधित रिकॉर्ड हासिल करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फरीदकोट की जिला अदालत में एक याचिका दायर की है।
विज्ञापन
एजेंसी ने अदालती रिकार्ड को दिल्ली स्थित एनआईए की स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर करने और जांच अधिकारी के पास उपलब्ध रिकॉर्ड व दस्तावेज एजेंसी को सौंपने की मांग की है और इस याचिका पर अतिरिक्त जिला व सेशन जज दिनेश कुमार वधवा की अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
एजेंसी के अनुसार उन्हें दिल्ली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में लंबित एक अन्य केस की जांच के लिए रिकॉर्ड की जरूरत है। वर्ष 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी द्वारा चार्जशीट कोटकपूरा निवासी डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी प्रदीप कुमार कटारिया की 10 नवंबर 2022 को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि इस हत्याकांड को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी साथी गोल्डी बराड़ ने अंजाम दिलवाया था, जिसके लिए गैंगस्टर काला जठेरी ने शूटर उपलब्ध करवाए थे। एनआईए ने जिला अदालत में दायर याचिका में जानकारी दी है कि डेरा प्रेमी प्रदीप कटारिया हत्याकांड का एनआईए के पास साल 2022 में दर्ज केस से लिंक जुड़ता है जिसकी सुनवाई दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
अहम दस्तावेजों की जांच के लिए जरूरत
एनआईए के केस में भी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ व काला जठेरी भी नामजद है और इनकी डेरा प्रेमी हत्याकांड में भूमिका सामने आई थी। ऐसे में एजेंसी को डेरा प्रेमी हत्याकांड से जुड़े अहम दस्तावेजों की जांच के लिए जरूरत है। इस मामले में वकील कर्णदीप सिंह ने बताया कि एनआईए की याचिका पर अदालत ने राज्य सरकार व पंजाब पुलिस के जांच अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय की है।