{"_id":"98d378e0439b6e40190aeed307928401","slug":"new-tecnhique-korean-company-launch-new-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो जी, पासवर्ड के खुलेगा ये 18 हजार का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो जी, पासवर्ड के खुलेगा ये 18 हजार का ताला
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Sep 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरियन कंपनी डेहान लाकर्स टेक प्राइवेट लिमटेड ऐसे ताले लेकर आई है जो पासवर्ड और मास्टर की से खुलेंगे।
विज्ञापन
18 हजार रुपये कीमत वाले ये लॉक सेल से चलते हैं और यह सेल चार्जेबल है। लाक को कोई अनजान व्यक्ति छेड़ता है तो तीन बार गलत पासवर्ड डालने पर यह स्लीप मोड में चला जाता है।
आसपास का तापमान अगर साठ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है तो लाकर अलार्म का काम करने लगता है।
रात को सोते वक्त आप इसका ड्यूल लाक फंक्शन में डाल सकते हैं। इसमें पांच प्रकार के माडल उपलब्ध हैं। इसमें जाय लाक और एवरनेट ग्लास वन प्रमुख हैं।
यह कंपनी चंडीगढ़ में इंडिया कोरिया बिजनेस मैचमेकिंग सिंपोजियम में अपने प्रोडक्ट का डिमास्ट्र्ेशन करने के लिए पहुंची।
यह बिजनेसमीट कोरियन कंपनी कोत्रा (कोरियन आर्गर्नाजेशन ट्रेड ) द्वारा आयोजित की गई। सीआईआई में आयोजित इस सिंपोजियम में कोरिया की सात कंपनियां आई।
इस दौरान सीआईआई हेडक्वार्टर सेक्टर-30 में कोरिया ट्रेड इनवेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी के मैनेजर मार्केटिंग सुमित कुमार सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच मीडियम और स्माल इंटरप्राइजेज को बढ़ावा देना कोट्रा का उद्देश्य है।
विज्ञापन
जांच पानी की शद्धता
आप अब पानी की शुद्धता आसानी से जांच सकेंगे। कोरियन कंपनी एचएम डिजिटल इसको तैयार कर रही है। यह ठीक पेन जितना है और आप इसको अपने साथ रख सकते हैँ। कहीं भी पानी पीने के पहले आप ग्लास में उसको डालिए और पानी की शुद्धता आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
इसमें पीएच-200, सीओएम-100, ओआरपी-200 जैसे प्रोडक्ट हैं। जिसमें डिजिटल सिस्टम लगा है। जिसमें पानी की शुद्धता की पूरी जानकारी मिल जाती है। इसमें फिल्टर मानीटर करने का इंतजाम भी है।
इनमें पीएच-80 की कीमत1450 रुपये और एपी-1 की 650 रुपये है। कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर आशीष कुमार के अनुसार यह उपकरण आम आदमी के काम का है।