फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New Special Investigation Team Started Investigation of Kotkapura Firing Case

पंजाब: दोबारा शुरू हुई कोटकपूरा गोलीकांड की जांच, नई एसआईटी ने किया घटनास्थल का दौरा

Thu, 13 May 2021 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 May 2021 01:40 PM IST
सार

कोटकपूरा में घटनास्थल वाले मुख्य चौक पर पहुंचकर टीम ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी जुटाई। जायजा लेने वालों में एसआईटी के मुखिया व एडीजीपी विजिलेंस एलके यादव के अलावा टीम के सदस्य पुलिस कमिश्नर लुधियाना राकेश अग्रवाल व डीआईजी फरीदकोट रेंस सुरजीत सिंह भी शामिल रहे।
 

विज्ञापन
New Special Investigation Team Started Investigation of Kotkapura Firing Case
कोटकपूरा में घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे एसआईटी के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कोटकपूरा गोली कांड मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की आदेश पर पंजाब सरकार ने नई एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया था। टीम ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से अपना काम शुरू कर दिया। गुरुवार को कोटकपूरा में घटनास्थल वाले मुख्य चौक पर पहुंचकर टीम ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी जुटाई। जायजा लेने वालों में एसआईटी के मुखिया व एडीजीपी विजिलेंस एलके यादव के अलावा टीम के सदस्य पुलिस कमिश्नर लुधियाना राकेश अग्रवाल व डीआईजी फरीदकोट रेंस सुरजीत सिंह भी शामिल रहे।

विज्ञापन


कोटकपूरा गोलीकांड की जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन था। अदालत के आदेश के अनुसार टीम को गोलीकांड की जांच को प्राथमिक आधार पर छह माह में पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एसआईटी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेगी, जिसमें कहा गया है कि इस जांच में कोई भी अंदरूनी या बाहरी तौर पर दखल नहीं दिया जाना चाहिए। इस आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि एसआईटी साझा तौर पर काम करेगी और इसके सभी सदस्य जांच की सारी कार्रवाई और अंतिम रिपोर्ट पर अपने हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि एसआईटी के सदस्यों को भी गवाह जांच अधिकारी के तौर पर सूची में शामिल किया जाएगा। कानून के मुताबिक, एसआईटी जांच संबंधी राज्य की किसी भी कार्यकारी या पुलिस अथॉरिटी को रिपोर्ट नहीं करेगी और सिर्फ संबंधित मजिस्ट्रेट को ही रिपोर्ट करेगी। 


एसआईटी के सदस्यों को जांच का कोई हिस्सा लीक न करने और जांच के अलग-अलग पहलुओं संबंधी मीडिया से बातचीत न करने संबंधी हिदायत दी गई है। एसआईटी के सदस्य चल रही जांच के बारे में किसी शक या राय का सीधा या अप्रत्यक्ष तौर पर जवाब नहीं देंगे। प्रवक्ता ने कहा कि एसआईटी को जांच के मकसद से अन्य व्यक्तियों और विशेषज्ञों की सहायता लेने का अधिकार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed