फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New Chandigarh Master plan, Punjab Regional and town Devlopmant Bord, CM Prakash Singh badal, Mullanpur

न्यू चंडीगढ़ का मास्टर प्लान तैयार

Mon, 23 Dec 2013 11:55 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Dec 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
New Chandigarh Master plan, Punjab Regional and town Devlopmant Bord, CM Prakash Singh badal, Mullanpur
सोमवार को पंजाब रीजनल एंड टाउन डेवलपमेंट बोर्ड की 27वीं बैठक मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


बैठक में मुल्लांपुर के मास्टर प्लान में संशोधन करते हुए इसका नाम बदल कर मास्टर प्लान न्यू चंडीगढ़ कर दिया गया है।

पंजाब भवन में शाम को हुई बोर्ड की बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह बादल ने न्यू चंडीगढ़ को विश्व स्तरीय शहर के तौर पर विकसित करने पर जोर दिया।

जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं और बुनियादी ढांचा हो। उन्होंने पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग विभाग को मास्टर प्लान को सेक्टरों में बांटने की हिदायत दी।
विज्ञापन


बोर्ड ने मोहाली के सेक्टर -65ए में पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा स्थापित की जा रही सब्जी मंडी को भी स्वीकृति दे दी है।

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में बोर्ड ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कार्यकारी कमेटी गठित कर दी है जिसमें वितायुक्त राजस्व, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, देहाती विकास एवं पंचायत, स्थानीय निकाय, वातावरण, लोक निर्माण, कृषि और आवास एवं शहरी विकास के प्रधान सचिव या सचिव इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने लुधियाना और जगराओं के मास्टर प्लान में भी सार्वजनिक हितों के मद्देनज़र कुछ संशोधनों को स्वीकृति दे दी है।

मैरिज पैलेसों के निर्माण की नीति
उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कंट्री और टाउन प्लानिंग विभाग को मोहाली और न्यू चंडीगढ़ के मास्टर प्लान में मैरिज पैलेसों के निर्माण की नीति तैयार करने कोभी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed