फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Netherlands tourist lost his passport mobile and cash in Amritsar police found he expressed happiness

अमृतसर पुलिस का मुरीद हुआ नीरदलैंड का पर्यटक: बोला- आई एम वेरी हैप्पी, थैंक्यू अमृतसर पुलिस फॉर हेल्प मी...

Tue, 06 Aug 2024 10:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 Aug 2024 10:14 PM IST
सार

भारत घूमने आए नीरदलैंड का एक पर्यटक पंजाब की अमृतसर पुलिस का फैन हो गया। क्योंकि पुलिस ने पर्यटक की ऐसे समय में मदद की जब उसे मदद की खासी जरूरत थी। मदद के लिए पर्यटक ने पुलिस का धन्यवाद किया है।  

विज्ञापन
Netherlands tourist lost his passport mobile and cash in Amritsar police found he expressed happiness
अमृतस पुलिस के साथ नीरदलैंड का पर्यटक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अमृतसर घूमने आया नीदरलैंड के एक पर्यटक के लिए स्थानीय पुलिस संकटमोचन साबित हुई। पुलिस ने पर्यटक की सहायता की जिस वजह से टूरिस्ट स्थानीय पुलिस का मुरीद हो गया। नीदरलैंड के पर्यटक ने मदद के लिए पुलिस का धन्यवाद किया है। टूरिस्ट ने कहा आई एम वेरी हैप्पी, थैंक्यू अमृतसर पुलिस फॉर हेल्प मी।

विज्ञापन

 
दरअसल, पंजाब घूमने आए नीरदलैंड का टूरिस्ट मंगलवार को अमृतसर पहुंचा था। अमृतसर पहुंचते ही उसकी मुश्किलें बढ़ गईं। क्योंकि टूरिस्ट का सामान गुम हो गया। इस पर्यटक का पासपोर्ट, मोबाइल फोन और कैश सहित अन्य दस्तावेज गुम हो गए। पर्यटक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के पुलिस स्टेशन सी डिवीजन की पुलिस भी एक्टिव हो गई। टूरिस्ट के जरूरी दस्तावेज गुम होने की वजह से उसे जो परेशानी हुई उसे देखते हुए मुलाजिमों ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाई। टूरिस्ट का गुम हुआ सामान ढूंढने के लिए पुलिस ने अपने सोर्स एक्टिव किए और पुलिस की मेहनत भी रंग लाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से बताया गया कि उन्हें नीदरलैंड के एक पर्यटक के पासपोर्ट, मोबाइल, नकदी और अन्य दस्तावेज गुम होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुम हुए सामान को ढूंढने के लिए टीम बनाई। टीम ने सफलतापूर्वक सामान का पता लगाया और सामान को सही सलामत पर्यटक को वापस सौंप दिया। 

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में नीरदलैंड का पर्यटक अमृतसर पुलिस का धन्यवाद कर रहा है। पर्यटक कह रहा है कि मेरा खोया हुआ सामान पुलिस ने ढूंढ लिया है। इसके लिए मैं अमृतसर पुलिस का धन्यवाद करता हूं और अब मैं काफी खुश भी हूं क्योंकि मेरा पासपोर्ट, मोबाइल, कैश सहित सारा सामान मिल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed