फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Navjot Singh Sidhu together many Congress leaders in chandigarh

Punjab: नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को एक साथ साधा, आगे की रणनीति पर की चर्चा

Wed, 12 Apr 2023 02:15 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Apr 2023 02:15 PM IST
सार

कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू जेल से सजा काटकर वापस आने पर राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने दिग्गज कांग्रेसी नेताओं से एक साथ मुलाकात की है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu together many Congress leaders in chandigarh
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई। वहीं, जेल से सजा काटकर आए कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गए है। वह एक के बाद पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात कर उन्हें साधने में जुट गए है। इसी कड़ी में अब उन्होंने दिग्गज कांग्रेसी नेताओं से एक साथ मुलाकात की है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री  राजिंदर कौर भट्टल और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष लाल सिंह, शमशेर सिंह दुल्लो और महेंद्र सिंह केपी शामिल है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस की नींव मजबूत हो रही
उन्होंने एक ट्वीट कर रह लिखा है कि जैसे बिना जड़ के कोई फल नहीं हो सकता है। उसी तरह कांग्रेस की संस्थाओं को सम्मान देना और उनका आशीर्वाद लेना ही एक मात्र रास्ता है, इससे पंजाब कांग्रेस की नींव मजबूत हो रही है। यह कांग्रेस-पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। पंजाब की आस्था और विश्वास को दर्शाने वाली मेधावी और ईमानदार युवा पीढ़ी को कमान सौंपना चाहते हैं।

कांग्रेस के दिग्गज जालंधर में डटे
उधर, कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा कई दिनों से जालंधर में डटे हैं। अब पार्टी के सांसद और पूर्व मंत्री भी मैदान में उतरने लगे हैं। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए भारत भूषण आशु भी जालंधर पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। सभी का फोकस उपचुनाव जीतने पर है। अगर पार्टी को कामयाबी मिलती है तो 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed