{"_id":"7e22609c0c8665d0e6f984e57083d036","slug":"murder-crime-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 120 रुपये के लिए उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 120 रुपये के लिए उतार दिया मौत के घाट
अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Mon, 10 Mar 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेम टाबरी खजूर चौक इलाके में रहने वाले तीन युवकों ने महज 120 रुपये के लिए न्यू जनकपुरी इलाके में रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ घाटी (21) को मौत के घाट उतार दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना सलेम टाबकी पुलिस ने महज 12 घंटे के बाद ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान खजूर चौक निवासी सोनू, शक्ति और लवली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया तेजधार चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
एडीसीपी 1 अमरीक सिंह पवार ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी मूल रुप से हरियाणा स्थित करनाल के रहने वाले है। मृतक घाटी ऑटो चालक था और अक्सर वह खजूर चौक स्थित चाय वाले के पास आकर रुकता था। तीनों आरोपी भी पास की ही एक फैक्ट्री में काम करते थे। कुछ दिन पहले घाटी वहां पर कुछ नशा कर रहा था। इसी दौरान आरोपी शक्ति भी वहां पहुंच गया। बातों बातों में शक्ति ने उसे नशा लाने के लिए कह दिया।
घाटी ने आरोपी शक्ति से 120 रुपये लिए और अगले दिन आने के लिए कहा। करीब दो सप्ताह तक घाटी वहां नहीं आया। रविवार की रात करीब आठ बजे घाटी वहां आया, तो शक्ति से उसकी मुलाकात हो गई। उसने घाटी से पैसे वापस करने की मांग की। इसी बात को लेकर उन दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान आसपास के लोगों ने बीच बचाव करा मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद तीनों आरोपी शराब के नशे में थे।
इसी दौरान मृतक घाटी भी वहां आ गया। तीनों आरोपियों ने घाटी को पीटना शुरू कर दिया और तेजधार हथियार मार उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। एडीसीपी अमरीक सिंह ने कहा कि हत्या के कुछ समय बाद पता चला कि तीनों आरोपी समराला चौक के पास जा रहे है तो पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।