{"_id":"0452b7e9e45b48fe4c424c6eb549b866","slug":"muktsar-sho-custody-charged-assault-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में रखकर की पिटाई, शरीर पर पड़े निशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में रखकर की पिटाई, शरीर पर पड़े निशान
अमर उजाला, मुक्तसर/गिद्दड़बाहा
Updated Sat, 10 May 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
हलका गिद्दड़बाहा के अंतर्गत आने वाले गांव कोटली अबलू निवासी अनुसूचित जाति से संबंधित एक युवक ने थाना कोटभाई के एसएचओ और एक पुलिस मुलाजिम पर शुक्रवार रात उसे हिरासत में रखकर मारपीट का आरोप लगाया है।
पीड़ित परिवार ने गिद्दड़बाहा के कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ शनिवार को एसएसपी से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई है। साथ ही थाना कोटभाई के एसएचओ और अन्य पुलिस मुलाजिम को तुरंत नौकरी से बर्खास्त कर करने की भी मांग की।
एसएसपी से मिलने के बाद पीड़ित हरविंदर सिंह और उनके पिता मेजर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से थाना मुखी गांव के अकाली नेताओं के कहने पर उन्हें सरेआम डरा धमका रहे हैं।
विज्ञापन
यहीं नहीं गांव में आकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इस दौरान पीड़ित युवक हरविंदर ने अपने शरीर पर मारपीट के निशान भी दिखाए। हरविंदर के अनुसार इस संबंध में उसने एसएसपी, डीसी, मानवाधिकार कमीशन, अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन को लिखित शिकायत भी भेजी है।