फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Motorcycle of accused Keshav recovered in singer Sidhu Moosewala murder case from Dabwali

Sidhu Moosewala: आरोपी केशव का मोटरसाइकिल डबवाली से बरामद, दुकानदार को हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Fri, 10 Jun 2022 12:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 12:19 PM IST
सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले प्रशंसक बनकर मूसेवाला की रेकी की गई थी। 

विज्ञापन
Motorcycle of accused Keshav recovered in singer Sidhu Moosewala murder case from Dabwali
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी केशव के मोटरसाइकिल को पुलिस ने डबवाली से बरामद किया है। आरोपी जिस दुकानदार के पास मोटरसाइकिल खड़ा करके गया था पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि केशव बठिंडा से किसी अपने साथी का मोटरसाइकिल मांग कर ले गया था और 29 मई को मोटरसाइकिल पर पहले डबवाली पहुंचा था, जहां पर उसने अपने किसी जान पहचान वाले दुकानदार के पास मोटरसाइकिल खड़ा किया और खुद दूसरे साथियों के साथ निकल गया था। पुलिस बाइक के असली मालिक का पता लगाने में जुट गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

फरार है केशव

सूत्रों ने बताया कि सिद्धू की हत्या के बाद केशव बाकी आरोपियों के साथ ही फरार हो गया था लेकिन गुरुवार को पुलिस को पता चला कि केशव बठिंडा से किसी का मोटरसाइकिल लेकर डबवाली पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने बीते कल केशव के मोटरसाइकिल को एक दुकान से बरामद कर लिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद करने के बाद दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दुकानदार को किस जिले की पुलिस ने हिरासत में लिया है। 


बताते चलें कि सिद्धू की हत्या के बाद पंजाब की आप सरकार काफी दबाव में है और मुख्यमंत्री मान ने डीजीपी पंजाब को दो टूक में आदेश दिए है कि उक्त हत्याकांड के आरोपियों को जल्दी से जल्दी पकड़ा जाए, जिसके चलते पूरे पंजाब को पुलिस फोर्स और सीआईए से जुड़े अधिकारी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए अपने-अपने सूत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं हालांकि इस मामले में पुलिस ने केकड़ा नामक आरोपी को पकड़ा है, जिसने अपने दोस्त निक्कू के साथ मिलकर सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed