फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   zym trainer death, gold zym trainer death, mohali zym trainer death, mohali

बॉडी बिल्डिंग के चैंपियन की पाउडर खाने के बाद मौत

Fri, 06 May 2016 10:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 06 May 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
zym trainer death, gold zym trainer death, mohali zym trainer death, mohali
chetan sharma - फोटो : amarujala
जिम ट्रेनर और बॉडी बिल्डिंग में नेशनल चैंपियन रह चुके चेतन शर्मा की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चेतन शर्मा बॉडी बनाने के लिए पाउडर खाता था। बुधवार को पाउडर खाने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी थी। उसका शरीर नीला पड़ गया था। उसने फेज-4 के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली। 
विज्ञापन


सन्नी एन्क्लेव निवासी चेतन शर्मा फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोल्ड जिम में ट्रेनर था। पुलिस को चेतन की गाड़ी से दवाएं और इंजेक्शन भी मिले। इन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। पुलिस ने कार, मोबाइल व अन्य सामान को भी कब्जे में ले लिया है। ट्रेनर की मौत के बाद वीरवार को गोल्ड जिम में छुट्टी कर दी गई है। 
विज्ञापन


बुधवार को ट्रेनर जिम में आया था। दोपहर को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह दवा लेने के लिए फेज-7 की मार्केट में गया। लेकिन वहां पर उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे तुरंत फेज-4 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के एक पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं में पाउडर का क्रेज
ट्राइसिटी के युवाओं में बॉडी बनाने के लिए जिम करने के साथ-साथ पाउडर के सेवन का काफी क्रेज है। पाउडर के अलावा कई तरह के सप्लीमेंट भी दिए जाते हैं। आमतौर पर ये चीजें युवाओं को जिम में ही मिल जाती हैं।

संपत्ति पर हक जताने पहुंचे कई रिश्तेदार
पुलिस को छानबीन में पता चला था कि ट्रेनर के माता-पिता नहीं है। वह अकेला ही था। लेकिन, जब उसकी संपत्ति के बारे में अन्य रिश्तेदारों को पता चला तो कई रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। सभी संपत्ति पर हक जता रहे थे। 


बॉडी बिल्डिंग में रह चुका था इंडिया चैंपियन
पला चला है कि चेतन का बॉडी बिल्डिंग पर पूरा फोकस था। उसने कुछ समय पहले ऑल इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप जीती थी। वह उसमें इंडिया चैंपियन रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed