फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur : Second time theft in government dispensary, 500 meters away from police station

जीरकपुर : पुलिस थाने से 500 मीटर दूर सरकारी डिस्पेंसरी को चोरों ने दूसरी बार बनाया निशाना

Sat, 10 Apr 2021 01:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Zirakpur : Second time theft in government dispensary, 500 meters away from police station
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। पुलिस थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (सरकारी डिस्पेंसरी) में दूसरी बार वीरवार की रात चोरी हो गई। प्रीत कॉलोनी के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखी नकदी तो उड़ाई ही, साथ ही यहां रखी 400 सीरिंज और टीके भी साथ ले गए। गनीमत यह रही कि चोरों ने डिस्पेंसरी में चोरी तो की, लेकिन अंदर रखे लैपटॉप और कंप्यूटर्स उनकी नजर से बच गए, क्योंकि इनके डिस्पेंसरी का रिकॉर्ड है। जो टीके चोरी किए गए हैं वह कोविड टीकाकरण के बाद अगर किसी को एलर्जी होती है तो उन्हें लगाए जाते हैं। साथ ही चोरों ने ओपीडी में रखी चार हजार रुपये की नकदी भी उड़ाई है। डिस्पेंसरी प्रबंधकों ने चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने इस चोरी के मामले में पूछताछ के लिए अभी एक युवक को पकड़ा है।
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगवाने के लिए करना पड़ा इंतजार
सुबह 9 बजे डिस्पेंसरी का स्टाफ पहुंचा तो देखा कि डिस्पेंसरी का ताला टूटा पड़ा है और सामान बिखरा हुआ है। यहां टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे हुए थे। स्टाफ ने पुलिस बुलाई और करीब एक घंटे जांच-पड़ताल के बाद टीकाकरण शुरू किया गया। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।
विज्ञापन

पहले भी हुई थी चोरी
जीरकपुर-अंबाला रोड के नजदीक प्रीत कॉलोनी में बनी इस डिस्पेंसरी में दो साल पहले भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की थी। तब नकदी और दवाइयां चोरी हुई थी। दरअसल यह डिस्पेंसरी खेल स्टेडियम में जिम के लिए बनी बिल्डिंग में चलाई जा रही है। जीरकपुर नगर परिषद की इस बिल्डिंग को स्वास्थ्य विभाग इस्तेमाल कर रहा है और यहां कोई अन्य सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। यहां खुले मैदान में रात-दिन काफी नशेड़ी आते हैं। डिस्पेंसरी के स्टाफ ने पहले हुई चोरी की शिकायत भी पुलिस को दी थी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे और वीआईपी रोड के निवासियों के लिए यह डिस्पेंसरी महत्वपूर्ण है और यहां पर कोविड का टीकाकरण भी किया जा रहा है। इस क्षेत्र की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस डिस्पेंसरी के विस्तार की जरूरत है और यहां सुरक्षा प्रबंध भी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed