{"_id":"605268a08ebc3e592071db7e","slug":"zirakpur-now-garbage-will-not-spread-in-empty-plots-dustbin-will-be-kept-mohali-news-pkl40748574","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : अब खाली प्लॉटों में नहीं फैलेगी गंदगी.. रखे जाएंगे कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : अब खाली प्लॉटों में नहीं फैलेगी गंदगी.. रखे जाएंगे कूड़ेदान
विज्ञापन
खाली पड़े प्लॉट में फैली गंदगी।
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। शहर के खाली प्लॉटों में लगने वाले गंदगी के ढेरों से लोगों को निजात मिलने वाली है। सैनिटेशन ब्रांच ने खाली प्लॉटों में कूड़ेदान रखवाने की योजना बनाई है। इस संबंधी प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। यह जानकारी चीफ इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह ने दी।
इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद खाली प्लॉटों में कूड़ेदान रखवाए जाएंगे, ताकि लोग खुले में कूड़ा फेंकने की बजाय कूड़ेदानों का इस्तेमाल करें। बता दें कि लंबे समय से लोग नगर परिषद अधिकारियों को खाली प्लॉटों में लगे कूड़े के ढेरों की शिकायतें दे रहे थे। लोगों का कहना है कि गंदगी होने के चलते यहां सारा दिन बदबू उठती रहती हैं। इसके अलावा कूड़े में लावारिस पशु भी मुंह मारते रहते हैं। कई बार यह पशु लोगों पर भी हमला कर देते हैं।
जानकारी के मुताबिक, बलटाना, ढकोली, पभात, लोहगढ़, बिशनपुरा, किशनपुरा और पीरमुछल्ला क्षेत्र की कॉलोनियों में सैकड़ों खाली प्लॉट पड़े हैं। अधिकतर प्लॉट दूसरे राज्यों के लोगों ने खरीदे हैं, जो लंबे समय से यहां नहीं आए हैं। इन खाली प्लॉटों में लोग कूड़ा गिराकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
परिषद के पास सिर्फ गलियों की सफाई का जिम्मा
नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास करीब 250 सफाई कर्मचारी हैं, जो कॉलोनियों की गलियों की सफाई करते हैं। कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉटों की सफाई करने की जिम्मेदारी उनके पास नहीं है। इन प्लॉटों की सफाई मालिक को अपने खर्च पर करवानी पड़ती है। कई-कई साल तक प्लॉट लेकर यहां न आने के कारण गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
लोगों से मिलने वाले सुझावों के बाद खाली प्लॉटों में कूड़ेदान रखवाने की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य यह है कि लोग प्लॉट में कूड़ा फेंकने की बजाय कूड़ेदान में डालें। -रजिंदर सिंह, चीफ इंस्पेक्टर, सैनिटेशन ब्रान्च, जीरकपुर नगर परिषद।
सैनिटेशन ब्रान्च द्वारा बनाए प्रस्ताव को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी, जिसमें अधिकारियों से विचार विमर्श करके ही आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। -संदीप तिवाड़ी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।