फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Phase 11, family suspects murder

Mohali News: फेज-11 में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 20 Jan 2026 03:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Phase 11, family suspects murder
मोहाली। फेज-11 इलाके में देर रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव फंदे से लटका मिला जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान फेज-11 निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि विजय यादव ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्याकर शव को फंदे पर लटकाया गया है। परिजनों ने बताया कि विजय का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह सामान्य रूप से अपने कामकाज में व्यस्त रहता था। उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज-11 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मृतक के शव को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। इसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed