फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth caught with 300 narcotic pills sentenced to three years in prison

Mohali News: 300 नशे की गोलियों के साथ पकड़े युवक को तीन साल की कैद

Wed, 09 Sep 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Youth caught with 300 narcotic pills sentenced to three years in prison
मोहाली। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनील कुमार को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। उसे 300 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था और उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी रूपनगर जिले के गांव शामपुरा का निवासी है।
विज्ञापन

सदर कुराली पुलिस ने सुनील कुमार को नशीली गोलियों के साथ पकड़ा था। पुलिस टीम टी-पॉइंट सिंहपुरा नया बाईपास पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने गांव कालेवाल की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को रोका। उसके हाथ में एक प्लास्टिक का लिफाफा था। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सुनील कुमार के रूप में बताई। शक होने पर पुलिस ने लिफाफे की तलाशी ली। इसमें नशीली गोलियों के 30 पत्ते मिले, जिनमें कुल 300 गोलियां थीं। सुनील कुमार इन नशीली गोलियों को रखने का कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दोषी ठहराया। अदालत ने उसे तीन साल की कैद और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed