{"_id":"6a79f64d51c4a2d2cb052c2a","slug":"young-woman-from-himachal-commits-suicide-in-kharar-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में हिमाचल की युवती ने किया सुसाइड: निजी विश्वविद्यालय में थी प्रोफेसर, क्या बोला मृतका का भाई?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ में हिमाचल की युवती ने किया सुसाइड: निजी विश्वविद्यालय में थी प्रोफेसर, क्या बोला मृतका का भाई?
Mon, 10 Aug 2026 09:33 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:33 PM IST
सार
पंजाब के खरड़ में हिमाचल की युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
निजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सदर खरड़ पुलिस ने 25 वर्षीय युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हिमाचल की रहने वाली थी मृतका
मृतका की पहचान अंकिता ठाकुर निवासी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई अरुण ने बताया कि उसकी बहन अंकिता ठाकुर सेक्टर-115 स्थित अंबिका एन्क्लेव, खूनी माजरा में अपनी कजिन बहन अदिति के साथ किराये के मकान में रहती थी। अदिति अभी पढ़ाई कर रही है।

फंदे से लटक कर दी जान
बयान के अनुसार, 9 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे अदिति कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई थी। इस दौरान अंकिता कमरे में अकेली थी। करीब एक घंटे बाद जब अदिति वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने मकान मालिक को बुलाया।
मकान मालिक की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंकिता का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन बतौर साक्ष्य कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार, सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण शव को सिविल अस्पताल फेज-6, मोहाली की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका के भाई अरुण कुमार ने अपने बयान में कहा कि उसकी बहन द्वारा उठाया गया यह कदम अचानक हुआ है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की कोई गलती नहीं है। परिवार ने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार किया है। पुलिस ने बयान के आधार पर धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।