फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man seriously injured after falling down from open door of empty lift on third floor

संशोधित... चौथी मंजिल पर थी लिफ्ट, तीसरी मंजिल से लिफ्ट में घुसने लगा युवक गिरा, जख्मी

Sat, 15 Oct 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Young man seriously injured after falling down from open door of empty lift on third floor
लालड़ू। गांव बल्लोपुर के नजदीक एक निजी कॉलेज के प्रबंधन की लापरवाही के कारण पंजाब पुलिस में भर्ती की परीक्षा देने पहुंचा एक युवक कॉलेज की तीसरी मंजिल पर बिना लिफ्ट के खुले दरवाजे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लालड़ू ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको डेराबस्सी और इसके बाद जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई में रेफर कर दिया। यहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी युवक की पहचान 27 वर्षीय गौरव निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव बल्लोपुर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पंजाब पुलिस के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उम्मीदवारों को सुबह सात से नौ बजे तक कॉलेज में प्रवेश करना था और परीक्षा 9 से 12 बजे तक होनी थी। गौरव भी सुबह तय समय पर कॉलेज में परीक्षा के लिए प्रवेश होने के बाद कॉलेज की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। इस दौरान कॉलेज की लिफ्ट चौथी मंजिल पर खराब खड़ी हुई थी, जबकि तीसरी मंजिल पर बिना लिफ्ट के ही केवल दरवाजा खुला हुआ था। युवक ने जैसे ही तीसरी मंजिल पर खुले लिफ्ट के दरवाजे में प्रवेश किया तो वह ग्राउंड फ्लोर पर नीचे आ गिरा और गंभीर जख्मी हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में कॉलेज के चेयरमैन के पर्सनल सेक्रेटरी कमल से बात की तो उन्होंने कहा कि इस हादसे के बारे में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट से बात करें और सुपरिंटेंडेंट का मोबाइल नंबर देने की बात पर उन्होंने फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गांव बल्लोपुर के एक निजी कॉलेज में युवक के तीसरी मंजिल से गिरकर जख्मी होने की जानकारी जरूर मिली है। लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी तो बनती कार्रवाई की जाएगी। -राजिंदर सिंह, ड्यूटी अधिकारी, थाना लालड़ू।

कोट
पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा के तीन दिन पहले परीक्षा कंट्रोल बोर्ड ने परीक्षा भवन अपने हैंडओवर कर लिया था। वहां पर पूरा कंट्रोल और व्यवस्था उनके ही हाथ में थी। लेकिन युवक आउट ऑफ वे गया और इसी कारण यह हादसा हुआ है। -गुरप्रीत सिंह, चेयरमैन कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed