फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Work to install traffic lights started at Chandigarh barrier, Zirakpur jammed after barricades were installed

Mohali News: चंडीगढ़ बैरियर पर ट्रैफिक लाइट्स लगाने का काम शुरू, बैरिकेट लगाने पर जीरकपुर हुआ जाम

Sun, 27 Jul 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Work to install traffic lights started at Chandigarh barrier, Zirakpur jammed after barricades were installed
जीरकपुर। जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस चंडीगढ़ ने जीरकपुर-चंडीगढ़ बैरियर पर ट्रैफिक लाइट्स लगाने के साथ-साथ प्रवेश पॉइंट पर बैरिकेट रख दिया। इस वजह से शनिवार को जीरकपुर शहर में लंबा जाम लग गया। बैरिकेट पर वाहन धीमी गति से चलने के कारण अंबाला और जीरकपुर की तरफ से आने वाले वाहन चंडीगढ़ में प्रवेश करने से पहले ही जाम में फंस गए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ बैरियर से लेकर बैरियर के पास बने नए फ्लाईओवर के ऊपर से होते हुए और होटल रमाडा प्लाजा के सामने से होते हुए जीरकपुर के बड़े फ्लाईओवर के ऊपर कालका चौक के ऊपर तक एक लंबा जाम लग गया। इस कारण वाहन चालकों को चंडीगढ़ में दाखिल होने में घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इतना लंबा जाम लगने पर जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और इस जाम को खुलवाने के लिए प्रयत्न शुरू किए। मौके पर जाकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी कृष्ण कुमार ने उन बेरिकेट को हटवाया ताकि वाहन कुछ रफ्तार पकड़ सकें। तब जाकर वाहन चालकों को राहत मिले।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले मनीष कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले राहुल गुप्ता ने बताया के वे करीब एक घंटे से अधिक समय से यहां पर जाम में फंसे हैं। अभी पता नहीं और कितना समय इस जाम में लग जाएगा। हमारा जब भी इधर आना होता है तो यह परेशानी सिर्फ जीरकपुर में आकर ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स :

हमारे ट्रैफिक पुलिसकर्मी इस जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। चंडीगढ़ बैरियर के पास रखे गए बेरिकेट्स को हटवा दिया गया है। इस कारण अब वाहनों के निकलने की रफ्तार कुछ बढ़ गई है। उम्मीद है कि जल्द ही सारा ट्रैफिक सुचारू रूप से चल पड़ेगा। -इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed