{"_id":"65bad2451716f24f4808af94","slug":"women-get-separate-tax-slab-inflation-controlled-mohali-news-c-87-1-pan1001-108862-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महिलाओं को मिले अगल टैक्स स्लैब, महंगाई पर लगे लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: महिलाओं को मिले अगल टैक्स स्लैब, महंगाई पर लगे लगाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को मोदी सरकार 2.0 का अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। अंतरिम बजट 2024 से महिलाओं को खासी उम्मीद है। नौकरीपेशा से लेकर गृहिणी महिलाएं वित्तमंत्री से कई आस लगाकर बैठी हैं। संभावना है कि इस बजट में सभी वर्गों को लुभाने के लिए आकर्षक छूट दी जा सकती है। साथ ही महंगाई को काबू करने के लिए विशेष व्यवस्था भी हो सकती है।
महिलाओं को मिले अगल टैक्स स्लैब
करीब 12 साल पहले तक महिलाओं के लिए अलग टैक्स की सुविधा थी। इसमें महिला करदाताओं के लिए इनकम टैक्स में बेसिक एग्जेंप्शन लिमिट पुरुषों की तुलना में थोड़ी अधिक होती थी। यानी महिलाएं पुरुषों की तुलना में कम टैक्स चुकाती थीं। लेकिन वित्त वर्ष 2012-13 ने इस प्रणाली को खत्म कर दिया था। हालांकि इस बार महिलाओं को सरकार से उम्मीद है कि महिलाओं के लिए अलग से टैक्स स्लैब आएगा। वहीं लोन में भी महिलाओं को छूट मिलनी चाहिए। - सोनिया सूद, पार्षद
हाउसिंग लोन में छूट मिले
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हाउसिंग लोन में छूट की सुविधा दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के बाद से यह बंद है। इसे एक बार से शुरू करना चाहिए। योजना फिर से शुरू होने से जहां घर लेने वालों को राहत मिलेगी। - कमलेश लोहाट, सेक्टर-19 निवासी
विज्ञापन
महंगाई पर लगे लगाम
महंगाई से हर परिवार परेशान है। रोज इस्तेमाल होने वाले सामान की कीमतें तेजी से बढ़ रही है, सरकार को चाहिए कि इनपर लगाम लगाए। खासकर दाल, चावल, आटा, दूध, गैस व अन्य सामान के दामों पर। पिछले कुछ सालों के मुकाबले इनके दाम काफी बढ़ गए हैं। कई महिलाएं महंगाई के कारण घर खर्च चलाने में सक्षम नहीं हो पा रही है। घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। - उषा रानी, पार्षद
खाद्य पदार्थों के दामों में कमी की है उम्मीद
इस बार के आने वाले बजट में महंगाई से निजात की उम्मीद कर रहे हैं। इस बार सरकार की ओर से बजट में खाद्य पदार्थों के दाम घटाए जाने चाहिए। इसमें पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम को और घटना चाहिए जिससे कि लोगों को सब्जी, दालें सहित फलों कें दामों में छूट मिल सके। इस बार के बजट में इस महंगाई के घटने की उम्मीद कर रहे हैं। - शारदा कठपालिया, गृहिणी