फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman dies due to treatment in Nayagaon, Mohali, adjoining Chandigarh

चंडीगढ़ से लगते मोहाली के नयागांव में इलाज ने मिलने से महिला की मौत

Mon, 07 Sep 2020 02:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to treatment in Nayagaon, Mohali, adjoining Chandigarh
मोहाली। चंडीगढ़ से सटे नयागांव में एक महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। कोरोना के शक में लोग भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आए। वहीं, मोहाली से एंबुलेंस पहुंचने में लगभग 45 मिनट का समय लग गया। अस्पताल पहुंचने में देरी और समय पर इलाज न मिलने से महिला की घर के बाहर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वाकया शनिवार रात 10.45 बजे का है। नयागांव के दशमेश नगर के मकान नंबर 886 में राशिद खान का परिवार रहता है। राशिद की पत्नी नीलोफर अपने 15 साल के बच्चे के साथ घर में थी। अचानक रात 10.45 बजे नीलोफर घर के दरवाजे पर आकर मदद की गुहार लगाने लगी। नीलोफर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। कोरोना के डर से लोग नीलोफर के करीब नहीं आए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के लिए फोन कर दिया। एंबुलेंस को मोहाली से नयागांव करीब 15 किमी दूर पहुंचना था। ऐसे में उसे पहुंचने में देरी हो गई। उधर, महिला की मौत मिर्गी का दौरा पड़ने से बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीएम और सेहत मंत्री से शिकायत
नर्सिंग के क्षेत्र में कार्यरत नयागांव निवासी वेद प्रकाश शर्मा ने एंबुलेंस के आने से पहले महिला की जांच की थी। नीलोफर की मौत से आहत वेद प्रकाश शर्मा ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सांसद मनीष तिवारी और सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा है कि एक लाख से ज्यादा आबादी वाले नयागांव में एंबुलेंस और इमरजेंसी हेल्थ सर्विसेज का न होना नयागांव के लोगों का दुर्भाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना ने भुलाई इंसानियत
कोरोना के खौफ से लोग अब मदद करने से भी डरने लगे हैं। असल में सांस लेने में तकलीफ होने के चलते नीलोफर मदद के लिए गुहार लगाते घर के बाहर आ गई। तकलीफ बढ़ने पर वह लोगों के सामने ही बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोग देखते रहे, लेकिन कोरोना के डर से पास नहीं गए। हैरानी की बात है कि नयागांव से पीजीआई की दूरी महज दो किमी है, पर किसी ने साहस नहीं दिखाया और देखते ही देखते नीलोफर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed